RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज मे वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित।

शाहपुर के गौतम नगर स्थित श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे आयोजित कार्यक्रम

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 7 नवम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर के गौतम नगर स्थित श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय मे वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कार्यक्रम पदाधिकारी ( राष्ट्रीय सेवा योजना), अध्यापकों, छात्रों, छात्राओं तथा कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम पदाधिकारी डा मनोज कुमार ने बताया कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् सामूहिक गायन से हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य एकता और बलिदान के मूल्यों को उजागर करना है। इस कार्यक्रम के द्वारा लोगों को स्वतंत्रता संग्राम मे बलिदान देने वाले देश भक्तों को याद करना है। वंदे मातरम् गीत का हर शब्द हमारे मातृभूमि के बारे में बताता है, हमारी मातृभूमि की सुंदरता का वर्णन करता है तथा हमारे देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है।इस कार्यक्रम मे प्रिंसिपल गुलाब फलाहारी, डा शेर सिंह, डा राजेश, डा अबुल कलाम, डा अर्चना कुमारी, डा शीतला शर्मा, डा छाया कुमारी, डा नवीन चंद्र शर्मा, डा संतोष तिवारी, डा धर्मेन्द्र कुमार, डा अमित गंगवार, अजीत कुमार राम, राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के अलावा कर्मचारियों में चन्दन तिवारी, राजन तिवारी, प्रकाश चौबे, दीपक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया तीन ईआरओ का सम्मान।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं केआईआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने मुलाकात की।

rktvnews

कोरबा : धान का बकाया बोनस पाकर किसानों के परिवार में आई खुशहाली।

rktvnews

गढ़वा:गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

सतुआनी पर सत्तू की गाथा बिनोद सिंह गहवार के शब्दों में।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन।

rktvnews

Leave a Comment