RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ,जागरूकता अभियान।

 

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)05 नवंबर।गिरीडीह जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग,राँची के निर्देशानुसार तीसरे दिन आज जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह एवं मोटर यान निरीक्षक, गिरिडीह के साथ संयुक्त रूप से गिरिडीह डुमरी (NH-114A) पीरटाँड थाना के पास *रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ,* हिट एंड रन एवं गुड सेमिरिथन योजना के बारे में जागरूकता अभियान किया गया और बताया गया की वाहन को उनकी गति सीमा के अंदर ही चलाएँ। इससे ज़रूरत पड़ने पर वाहन को रोकने तथा नियंत्रित करने का पर्याप्त समय मिलता है, नियंत्रित गति सीमा से बाहर वाहन चलाने पर मोटरयान अधिनियम 2019 की धारा 183 के तहत आपको दंड स्वरूप भरना पड़ सकता है, सड़क पर रेसिंग करते पकड़े जाने पर चालक को मोटरयान तो अधिनियम 2019 की धारा 189 के तहत पहले अपराध के लिए पाँच हज़ार या तीन महीने के कारावास या दोनों से दंडित किया जाएगा साथ ही सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें। जागरूकता अभियान के दौरान सभी लोगो के बीच रोड़ सेफ्टी हैण्डबुक, रोड़ सेफ्टी पम्पलेट एवं *रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ* पम्पलेट कि भी वितरण कि गई। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार पीरटाँड थाना प्रभारी दीपेश कुमार, मोटर यान निरीक्षक गौरी शंकर कुमार रवि, शुभम लाल सिंह, मो॰ इरफान अहमद, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो॰ वाजिद हसन, साकेत भारती एवं पीरटाँड थाना के जवान मौजूद थे।

Related posts

भारत के विकास और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने वाली सरकार की है जरूरत : अरविंद कुमार ओझा

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज द्वारा आयोजित हुआ ‘शक्तिपात-दीक्षा’ कार्यक्रम!भगवत् कृपा होती है तभी कोई व्यक्ति साधना के पथ पर बढ़ता है : माँ विजया

rktvnews

उज्जैन:शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की तैयारियां अपने अंतिम चरण में,कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े 05 जून को आरा मे विभिन्न कार्यक्रमों मे करेंगें शिरकत।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से शारदा कॉरिडोर परियोजना के संबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

चतरा:आकांक्षी जिला कार्यक्रम में चतरा ने हासिल की शीर्ष रैंकिंग, नीति आयोग से मिलेगा 10 करोड़ रुपये का पुरस्कार।

rktvnews

Leave a Comment