RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने गुरु नानक देव की जयंती की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 04 नवंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक देव की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों, विशेषकर हमारे सिख भाईयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
राष्ट्रपति ने कहा कि यह अवसर हमें गुरु नानक देव जी के आदर्शों और मूल्यों को अपनाने और एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में बढ़ने को प्रेरित करता है। गुरु नानक देव के संदेश हमें सिखाते हैं कि सत्य, न्याय और करुणा पर आधारित जीवन ही सफलता का सच्चा मापदंड है। उनकी शिक्षाएं एक ईश्वर और मानव समानता पर ज़ोर देती हैं। वे हमें सत्यनिष्ठा से जीने और एक-दूसरे के साथ अपने संसाधन साझा करने को प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर, आईए हम गुरु नानक देव जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और अधिक शांतिपूर्ण तथा समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करें।

Related posts

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 तक बढ़ाई गई।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18वें रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी संग किया भगवान शिव का जलाभिषेक,की प्रदेश की खुशहाली की कामना।

rktvnews

पटना:आपदा के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें अधिकारी: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई दिव्यांग मतदाताओं की सुगम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक, सुगम मतदान कराने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

दरभंगा में जीविका दीदियों ने संभाली मतदाता जागरूकता की कमान।

rktvnews

Leave a Comment