RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान के तहत आमजनों व वाहन चालकों को किया जा रहा है जागरूक।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)04 नवंबर।उपयुक्त-सह-जिला दंडाधिकारीनमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में कमी लाना है और आमजनों के साथ वाहन चालकों को जागरूक करना है।
इसके अलावा “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान के तहत सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन चालकों को तेज गति से वाहन चलाने से होने वाले नुकसान, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने तथा वाहन चलाते समय सामने वाले वाहन से हमेशा उचित दूरी बनाए रखने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि ओवर स्पीड के कारण सड़क दुर्घटनाओं में अधिक मृत्यु हो रही है, जो बहुत बड़ी चिंता का विषय है। वाहन चालकों को हमेशा वाहन नियंत्रित गति से चलाने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त आज वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेवारी निभाने हेतु शपथ दिलाया गया, ताकि वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन किया जा सके।
मौके पर मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार झा, सुभाष तिग्गा, प्रथम कुमार रजवार,जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन, शिव कुमार राय,सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक, प्रविंद कुमार, आईo टीo सहायक अजय कुमार एवं अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

नवादा: जिले के चयनित 1707 अध्यापकों को दिया गया औपबंधिक नियुक्तिपत्र।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:आधुनिक तकनीक से मछली पालन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, अनुसूचित जनजाति मत्स्य पालकों को मिला लाभ।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : चिरायु योजना: 08 वर्षीय बालिका निधि के आंखों को मिली नई रोशनी।

rktvnews

पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में 10 जवान शहीद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की कड़ी निंदा की।

rktvnews

आहार-2026: अंतरराष्ट्री य खाद्य और आतिथ्य मेला,जहां व्यवसाय जुड़ते, बढ़ते और विस्ता्र करते हैं।

rktvnews

Leave a Comment