RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने भूटोकोड़िया पंचायत के विद्यालयों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)04 नवंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को जामा प्रखंड अंतर्गत भूटोकोड़िया पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय काशीकोड़िया एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूटोकोड़िया का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की स्थिति एवं विद्यालय परिसरों की स्वच्छता का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए उनके अध्ययन स्तर की जानकारी ली एवं कई विषयों पर सवाल भी पूछे, जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।
इस दौरान बच्चों ने उपायुक्त से विद्यालय में एक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति का अनुरोध किया। इस पर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि शिक्षक की कमी से संबंधित समस्या पर शीघ्र कार्रवाई कर समाधान किया जाएगा।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में निर्मित सोकपिट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि सोकपिट का निर्माण तो कराया गया है परंतु उसे ढका नहीं गया है। इस पर उपायुक्त ने संबंधित कनीय अभियंता (JE) को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि नियमित रूप से उपस्थिति एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता पर ध्यान दें, ताकि विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न हो।

Related posts

चतरा:विधि व्यवस्था बिगाड़नेवालों व कानून को हाथ में लेनेवालो पर होगी सख्त से सख्त कार्रवाई।

rktvnews

मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज एलएसएएम 10 (यार्ड 78) पोत का जलावतरण।

rktvnews

भोपाल:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज और शिप्रा के निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:50 हजार का इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी अंगद ठाकुर नौ साल बाद गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:गोल्डन बेबी फुटबॉल अकादमी ने मनाया अपना तीसरा स्थापना दिवस।

rktvnews

25 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment