RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर को उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 02 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को सुबह लगभग 9:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी) 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री देश में अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) इकोसिस्टम को प्रोत्साहन देने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के अनुसंधान विकास एवं नवाचार (आरडीआई) योजना कोष का शुभारंभ करेंगे। इस योजना का उद्देश्य देश में निजी क्षेत्र द्वारा संचालित अनुसंधान एवं विकास इकोसिस्टम को बढ़ावा देना है।
उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन 2025 का आयोजन 3-5 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। इस सम्मेलन में शिक्षा जगत, अनुसंधान संस्थानों, उद्योग जगत और सरकार के 3,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ-साथ नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रख्यात वैज्ञानिक, नवप्रवर्तक और नीति निर्माता भी शामिल होंगे। विचार-विमर्श 11 प्रमुख विषयगत क्षेत्रों पर केंद्रित होगा, जिनमें उन्नत सामग्री और विनिर्माण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जैव-विनिर्माण, समुद्री अर्थव्यवस्था, डिजिटल संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण, उभरती कृषि प्रौद्योगिकियां, ऊर्जा, पर्यावरण और जलवायु, स्वास्थ्य और चिकित्सा प्रौद्योगिकियां, क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।
उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन 2025 में प्रमुख वैज्ञानिकों के व्याख्यान, पैनल चर्चाएं, प्रस्तुतियां और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन शामिल होंगे, जो भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए शोधकर्ताओं, उद्योग जगत और युवा नवप्रवर्तकों के बीच सहयोग के लिए एक मंच प्रदान करेंगे।

Related posts

जयपुर:मिलावट के खिलाफ अभियान,राजापार्क में एग्जॉटिक मार्ट पर कार्रवाई,बिना तिथि लिखी सामग्री नष्ट करवाई, जांच के लिए नमूना लिया।

rktvnews

अटेली:लोकसभा सांसद व भाजपा नेता वरुण गांधी ने डा. श्याम सुंदर शर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।

rktvnews

सारण :30वर्षों के बाद विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित कार्यालय परिचारी को उच्चतर वर्ग में किया गया पदोन्नत।

rktvnews

8 जुलाई तक चलेगा पुस्तकालय में यूथ जोड़ो अभियान!मिट द टॉपर सेमिनार में शासन सचिव नवीन जैन और गौरव अग्रवाल विधार्थियों के सवालों से होंगे रूबरू।

rktvnews

बक्सर: बकरीद पर विधि व्यवस्था संधारण को ले की गई ब्रीफिंग।

rktvnews

चतरा पहुंचे मुख्यमंत्री सोरेन,वर- वधू को दिया आशीर्वाद।

rktvnews

Leave a Comment