RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी राजीव रंजन राज का चुनावी कार्यालय उद्घाटित।

महागठबंधन और एनडीए दोनों जनता को ठगा : पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 नवंबर।संदेश विधानसभा क्षेत्र के कोईलवर में शनिवार को जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी राजीव रंजन राज के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय ने कार्यालय का शुभारंभ किया।इस मौके पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय ने महागठबंधन और एनडीए दोनों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, “पिछले 35 वर्षों से इन दलों ने बिहार की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। विकास और रोजगार के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया, जबकि आज भी गाँवों की तस्वीर नहीं बदली।”
उन्होंने आगे कहा कि अब वक्त है बदलाव लाने का- “जनसुराज पार्टी ही बिहार को एक नई दिशा और साफ़-सुथरी राजनीति दे सकती है। इस बार जनता यदि जनसुराज को मौका दे, तो सुंदर और आत्मनिर्भर बिहार का सपना साकार होगा।”
कार्यक्रम में उपस्थित मुखिया संघ के अध्यक्ष एवं कुल्हड़िया पंचायत के मुखिया विनय प्रताप सिंह ने भी जनसुराज पार्टी के एजेंडे और वादों की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी जो बातें जनता से कर रही है, वे धरातल पर उतारी जाएँगी। उन्होंने कहा, “जनसुराज सिर्फ वादे नहीं करता, बल्कि उन्हें पूरा करने की नीयत रखता है। इस बार क्षेत्र की जनता को जनसुराज के पक्ष में मतदान कर बदलाव का हिस्सा बनना चाहिए।”
प्रत्याशी राजीव रंजन ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनसुराज के सिद्धांतों पर चलते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेंगे।

Related posts

गया:महिला एवं बाल विकास निगम गया के तहत जिला हब फॉर इंपावरमेंट विमेन के तत्वावधान में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री की उपस्थिति में विशाखापत्तनम में पहली बार स्वदेशी डिजाइन से निर्मित डाइविंग सपोर्ट वेसल, आईएनएस निस्तार को नौसेना में शामिल किया गया।

rktvnews

देवघर:जिलावासियों को शीघ्र, सुलभ और न्यायसंगत समाधान प्रदान करना हो प्राथमिकता: उपायुक्त

rktvnews

देवघर:झारखंड विधानसभा की याचिका समिति की बैठक परिसदन के सभागार में आयोजित की गई।

rktvnews

रायपुर : लोको पायलट से सौर ऊर्जा के रोल मॉडल बने सुकलाल सूर्यवंशी।

rktvnews

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपदभर में धूमधाम से मनायी गयी।

rktvnews

Leave a Comment