RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:तेजस्वी यादव के जंगलराज लाने के मंसूबो को जनता कुचल देगी:योगी आदित्यनाथ

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 नवंबर। शुक्रवार को भोजपुर जिले के अगियांव विधानसभा क्षेत्र के गड़हनी में एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार महेश पासवान की शानदार जीत सुनिश्चित करने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने एक विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। गड़हनी की चुनावी सभा में यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, राज्यसभा सांसद मौजूद थे।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है।फोर लेन और एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी सभी क्षेत्रों आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। बिहार समृद्धि एवं विकास की नई कहानी लिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अस्सी करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन का लाभ दिया है। पचास करोड़ लोगो को मुफ्त स्वास्थ्य का लाभ दिया है। 12 करोड़ लोगों को मुफ्त शौचालय का लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार को लालटेन युग में , फिर से जंगलराज में झोंकना चाहते हैं लेकिन बिहार की जनता अब किसी भी सूरत में जंगलराज के दौर में जाने को तैयार नहीं है। उन्होंने अगियांव की जनता से आगामी 6 नवंबर को कमल का बटन दबाकर एनडीए उम्मीदवार महेश पासवान को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगियांव में अब लाल सलाम की जगह जय श्री राम का नारा लगेगा। राजद ,कांग्रेस और माले विकास और सनातन का विरोधी है।श्री राम मंदिर का विरोध करती है। बिहार को आतंक एवं अन्याय के राज में बदलना चाहती है, लेकिन अगियांव और बिहार के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में किये जा रहे विकास के साथ हैं। 14 नवम्बर को बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अगियांव से महेश पासवान को विजयी बनाकर बिहार में सुशासन एवं विकास फिर से सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। भारी बारिश और तेज हवाओं के बावजूद हजारों की संख्या में लोग योगी आदित्यनाथ और ऋतुराज सिन्हा का भाषण सुनने के लिए घंटो डटे हुए थे।

Related posts

नारनौल:डिस्ट्रिक्ट रोड सेफ्टी कमेटी तथा सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली बैठक

rktvnews

पहलगाम की गोलियाँ: धर्म पर नहीं, मानवता पर चली थीं।

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने गिरिडीह विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मैपिंग कार्यों का अवलोकन किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

पटना:बरसी पर याद किए गए माले नेता का. बृज बिहारी पांडेय।

rktvnews

राष्ट्रपति ने श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

पटना:भारत के किस न्यायाधीश की मातृ-भाषा अंग्रेज़ी है? बताएँ माननीय?

rktvnews

Leave a Comment