RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:छठ घाटों का निरीक्षण एवं नाव पर हुआ आकर्षक SVEEP मतदाता जागरूकता अभियान,आस्था और लोकतंत्र का अद्भुत संगम।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)27 अक्टूबर।छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर आज बक्सर जिले के विभिन्न घाटों पर तैयारियों एवं मतदाता जागरूकता गतिविधियों का निरीक्षण सभी वरीय प्रेक्षकों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक के. विवेकानंदन, एन. ए. गुंडे , प्रभजोत सिंह तथा पुलिस प्रेक्षक के. सेथुरमन उपस्थित रहे। इनके साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारी भी शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं चिकित्सीय सुविधा की बारीकी से समीक्षा की। प्रेक्षकों ने सभी व्यवस्थाओं पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बक्सर प्रशासन की सराहना की।
इस अवसर पर जिला प्रशासन बक्सर द्वारा मतदाता जागरूकता (SVEEP) कार्यक्रम को आस्था के पर्व छठ से जोड़ते हुए एक अभिनव पहल की गई। SVEEP कोषांग द्वारा सुसज्जित नौका पर जिले के विशाल मतदाता मैस्कॉट को स्थापित किया गया, जो घाटों पर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।
नाव पर SVEEP आइकन अभिराम सुंदर एवं दीक्षा कुमारी द्वारा प्रेरक नारों और संदेशों के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान घाटों पर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो उठा — यह दृश्य आस्था और लोकतंत्र का अद्भुत संगम बना।
नगर परिषद बक्सर ने नावों की व्यवस्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं SVEEP टीम एवं नोडल अधिकारी द्वारा नौका का सजावट एवम कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया गया SVEEP आइकनों का योगदान इस आयोजन की “आईस ऑन द केक” साबित हुआ।
प्रेक्षकों ने कहा कि छठ जैसे आस्था पर्व के साथ लोकतांत्रिक चेतना को जोड़ने की यह पहल बक्सर प्रशासन द्वारा किया गया एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय प्रयास है।

Related posts

चिकित्सक आत्मीय भाव से मरीजों का इलाज करें : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

पटना : गंगा देवी महिला कॉलेज मे स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित।

rktvnews

पटना:श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनन्द ने किया बिहार कौशल मिशन द्वारा आयोजित मेगा जॉब फेयर का उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 2001 के संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भारत ने आईटीयू के डब्ल्यूएसआईएस+20 फोरम उच्च स्तरीय कार्यक्रम और ‘एआई फॉर गुड’ वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर : मनुष्य की पहचान धर्म से है! सेवा ही धर्म है : जीयर स्वामी 

rktvnews

Leave a Comment