RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :बड़हरा विधानसभा में सूर्यभान सिंह का जनसंपर्क अभियान जारी ,बोले जनता का विश्वास ही मेरी असली ताकत।

बड़हरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 अक्टूबर।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी सूर्यभान सिंह ने रविवार को पूरे दिन क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने सुंदरपुर बरजा, इजरी, बलुआ और नरगदा पंचायतों के कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों में काफी हर्ष और उल्लास देखने को मिल रहा है। अपने पूर्व परिचित और लगातार सहयोगी रहे नेता को देखकर लोग खुले रूप से समर्थन की बात कर रहे हैं , साथ में घुम रहे हैं और दूसरे से मिलवा रहे हैं।
उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत सुंदरपुर बरजा पंचायत के शिव मंदिर से की जहां लोगों ने सम्मानित किया।इसके बाद गौरिया बाबा के पास, इनायतपुर और पिपरा में लोगों से संवाद किया। दोपहर में वे इजरी पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने रामदत्त साह के द्वार, इमामबाड़ा, अरविंद दुबे के द्वार (टेकसेंबर), मथिनपुर, बाघाकोल, तीतरिया, और मनी राय का टोला में जनसंपर्क किया।
शाम को सूर्यभान सिंह ने बलुआ पंचायत के पिपरपाती, केवटियां और न्यू खावासपुर, में जनसंपर्क किया। इसके बाद बलुआ बाजार में आयोजित सभा और कार्यालय उद्घाटन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। अंत में उन्होंने नरगदा पंचायत में लोगों से मुलाकात किया।
सभा को संबोधित करते हुए सूर्यभान सिंह ने कहा कि, जनता का विश्वास और सहयोग ही मेरी असली ताकत है। मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानता हूं, सत्ता का साधन नहीं। बड़हरा के हर गांव, हर मोहल्ले का विकास मेरा संकल्प है। हमारा लक्ष्य है — एक लक्ष्य, बड़हरा बने सर्वश्रेष्ठ।
उन्होंने कहा कि अगर जनता ने अवसर दिया तो क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका दरवाजा हमेशा जनता के लिए खुला रहा हैं और हमेशा खुला रहेगा और वे जनता के प्रतिनिधि नहीं, सेवक बनकर काम करेंगे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों में उत्साह देखा गया और ग्रामीणों ने सूर्यभान सिंह को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

Related posts

राष्ट्रपति ने नीलम संजीव रेड्डी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: 9 दिसंबर को आयोजित होगा रोजगार सह मार्गदर्शन शिविर।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने किया दाॅवा पंचायत अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: डॉ के एन सिन्हा चिकित्सक दिवस पर हुए सम्मानित।

rktvnews

आजमगढ़:”कोदंड” सिद्ध मंत्रों से अभिमंत्रित धनुष,राम की शक्ति एवं आत्मविश्वास का प्रतीक है:प्रमुख समाजसेवी एवं अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश

rktvnews

चतरा:विकास योजनाओं में तेजी लाने पर जोर, खेल अवसंरचना एवं कौशल विकास की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment