RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: वोट मारअ ठकाठक भाजपा भागी फटाफट : तेजस्वी

शाहपुर के लालू डेरा मे सभा को संबोधित करते पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव

तेजस्वी ने सरकारी नौकरी देने व कारखाना लगाने का किया वादा!

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के लालू डेरा मध्य विद्यालय स्थित खेल मैदान मे महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी राहुल तिवारी के पक्ष मे महती जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार को भय और भष्टाचार मुक्त सरकार चाहिए, किसानों एवं मजदूरों का ख्याल रखने वाली सरकार चाहिए तभी बिहार तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार बनी तो एक नियमावली के तहत जिसके घर मे सरकारी नौकरी नही है, उसको सरकारी नौकरी दी जायेगी। गरीबी दूर करने के लिए बिहार मे कारखाना लगाया जायेगा। नीतीश सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस सहित अन्य बहाली की परीक्षा मे पेपर लिक हो जाता है। अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं। सरकार मे रहकर मंत्री शराब की तस्करी करा रहे हैं। शराबबंदी मे होमडिलेवरी हो रहा है। उन्होंने भोजपुरी में कहा कि सरकार बदले के बा तबे बिहार में आतंकराज से मुक्ति मिली। तेजस्वी सीएम बनिहें त पूरा बिहार सीएम कहलाई। उन्होंने कहा कि मेरे पिता लालू प्रसाद यादव को जेल की बात कह कर डराया जा जा रहा है। लेकिन उनके पुत्र तेजस्वी यादव डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार बनेगी तो हर महिला को माई बहिन योजना के तहत पच्चीस सौ रूपया खाता मे भेजा जायेगा। मेरी उम्र कच्ची है पर जुबान पक्की है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार को नकल करने भी नहीं आता है। 200 यूनिट बिजली की जगह 125 यूनिट, पेंशन 1500 रूपया की जगह 1100 रूपया ही दिया जा रहा है। उन्होंने भोजपुरी मे कहा कि 6 नवंबर के वोट मारअ ठकाठक भाजपा भागी फटाफट। उन्होंने कहा कि आपके विधायक राहुल तिवारी ने विधान सभा क्षेत्र मे विकास कार्य किया है। डिग्री कालेज खोलवाये हैं। पुल, पुलिया एवं रोड बनवाये हैं। सभा को संबोधित करते हुए वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि तेजस्वी की सरकार मे बिहार मे विकास होगा। बिहार मे अच्छी शासन व्यवस्था कायम की जायेगी। उन्होंने लोगों से अपना एक-एक मत देकर राहुल तिवारी को जीताने की अपील की। महती जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठे वायदे और जुमले को जनता जान चुकी है। जिसका जबाव इस चुनाव मे जनता देगी। महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी राहुल तिवारी ने कहा कि मैंन सेवा के रूप मे काम किया है। सभी जगह विकास किया गया है। मेरा विकास सभी जगह दिखाई पङ रहा है। जहाँ जिसने खोजा वहाँ गये तथा लोगों के हिसाब से काम किये। इस क्षेत्र मे इतना विकास कभी नहीं हुआ था। सभा की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव तथा मंच संचालन भोजपुर जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक राम ने किया। सभा को पूर्व एमएलसी लाल दास राय, पूर्व विधायक भाई दिनेश, जिलाध्यक्ष बीरबल यादव, जगदीशपुर के महागठबंधन प्रत्याशी किशोर कुणाल, श्रीकांत तिवारी, विधान सभा प्रभारी हरेंद्र सिंह, शाहपुर नगर सचिव बैजू कुशवाहा, बिहिंया प्रखंड सचिव दीनानाथ राम, डा सचितानंद यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संबोधित किया।

Related posts

गढवा जिला फुटबाल संघ के द्वारा रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान में अंतर जिला प्रतियोगिता के सेमी फाइनल का मैच बोकारो एवं रांची टीम के बीच खेला गया।

rktvnews

भोजपुर: माले नेताओं ने कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

9 सितंबर को आयोजित लोक अदालत की सफलता को ले विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने की बैठक।

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:एशियन चैंपियंस (महिला) हॉकी ट्रॉफी 2024 के गौरव यात्रा का जिले में आगमन होने पर किया गया भव्य स्वागत।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:आधुनिक तकनीक से मछली पालन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, अनुसूचित जनजाति मत्स्य पालकों को मिला लाभ।

rktvnews

Leave a Comment