RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा के लिए हूं जीता और मरता,मेरा जीवन बड़हरा के लिए है समर्पित : राघवेंद्र

बड़हरा विधानसभा एनडीए प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह का विभिन्न गाँवो में जनसंपर्क।

सलेमपुर सहित सरैया, बड़हरा, बबुरा, कायमनगर मे एनडीए चुनाव कार्यालय खुला।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अक्टूबर।बड़हरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह अपने क्षेत्र मे लगातार जनसंपर्क कर रहे है। शनिवार को आरा प्रखंड के हेमतपुर, मैनपुरा, दरियापुर,शुक्लपुरा, बाघीपाकड़,सिंधीताला, पुरूषोतमपुर आदि कई गाँवो मे भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क हुआ। उनके समर्थकों ने बताया की जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी और एनडीए के प्रति लोगो मे गजब का उत्साह है। एनडीए प्रत्याशी का गाँव मे प्रवेश करते हुए ही विभिन्न नारो के साथ फूलमाला, ढोल-बाजे और अंगवस्त्र के साथ भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीण जनता द्वारा एनडीए और प्रत्याशी के प्रति अपना पूर्ण समर्थन दिया गया।सभी लोग अति उत्साह थे और केंद्र एवं राज्य सरकार के विकास कार्यो से संतुष्ट दिख रहे थे। क्षेत्र की जनता द्वारा बड़हरा विधायक के पाँच वर्षो के कार्यो की भी सराहना की गई। ग्रामीण जनता द्वारा एकजुटता दिखाते हुए भाजपा प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन का संकल्प लिया गया।
वहीं बड़हरा विधानसभा एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सह बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने जनसंपर्क के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा जीवन ही बड़हरा की जनता के लिए समर्पित है।मै बड़हरा के लिए जीता हूँ और बड़हरा के लिए मरता हूँ। हर दुख सुख का साथी और क्षेत्र का सेवक के रूप मे कार्य करता हूँ। नरेन्द्र मोदी जी के सरकार ने गरीबो के लिए जितना काम किया वह कभी नही हुआ था। बिहार मे नीतीश कुमार की सुशासन सरकार ने बिहारियों को सम्मान दिलाया। आज बिहार की महिलाएँ आत्मनिर्भर बन कर देश मे मिसाल बन गया है। बिजली हो या सड़क सभी चुस्त-दुरस्त है। बड़हरा मे मेरे द्वारा किए गए विकास कार्य दिखता है। लेकिन अभी भी बड़हरा मे मुझे बहुत कुछ करना है। मुझे विश्वास है कि आप सभी जाति-पाती से ऊपर उठकर विकास कार्य और बिहार मे एक सुशासन सरकार बनाने के लिए मुझे अवश्य जिताएँगे।
जनसंपर्क के दौरान धीरज सिंह,अजय सिंह , योगा शुक्ल, मोहन शुक्ल, राजेश गुप्ता, राहुल शुक्ला, जयराम सिंह, सुपन सिंह, नगेंद्र सिंह, निर्मल राम, विजय सिंह, अशोक सिंह, धमेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार, रमेश सिंह, संतोष सिंह, कौशल कुमार, अनिल सिंह, संतोष सिंह, डां रमाशंकर सिंह, और प्रमुख लोग शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज, आरा में ‘पिच डेक प्रिपरेशन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिये अनुकूल माहौल देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

महाकुंभ:अदानी द्वारा इस्कॉन की निःशुल्क जायकेदार सात्विक महाप्रसाद से रोज मिट रही सैकड़ों श्रद्धालुओं की भूख,प्यास और थकान।

rktvnews

बक्सर:अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला पदाधिकारी द्वारा वृद्धजनों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर : राजद सुप्रीमो लालू यादव का चक्की जाने के क्रम में शाहपुर मे भव्य स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment