RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

वन क्षेत्र के मामले भारत विश्व में 9वें स्थान पर पहुंचा; वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि में भारत तीसरे स्थान पर कायम।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 22 अक्टूबर।खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा बाली में जारी वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन (जीएफआरए) 2025 के अनुसार भारत ने वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत कुल वन क्षेत्र के मामले में विश्व में 9वें स्थान पर पहुंच गया है।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ‘एक्स’ पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी।
पिछले मूल्यांकन में भारत 10वें स्थान पर था। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश ने वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि के मामले में भी दुनिया भर में अपना तीसरा स्थान बनाए रखा है जो सतत वन प्रबंधन और पारिस्थितिक संतुलन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
श्री यादव ने कहा कि यह उल्लेखनीय प्रगति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की सफलता को रेखांकित करती है, जिनका उद्देश्य वन संरक्षण, वनीकरण और समुदाय के नेतृत्व में पर्यावरणीय कार्रवाई करना है।
प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ के आह्वान और पर्यावरण चेतना पर उनके निरंतर जोर ने पूरे देश में लोगों को वृक्षारोपण और संरक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया है।
यह बढ़ती जनभागीदारी एक हरित और टिकाऊ भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दे रही है। श्री यादव ने कहा कि यह उपलब्धि मोदी सरकार की वन संरक्षण और संवर्धन हेतु योजनाओं एवं नीतियों तथा राज्य सरकारों द्वारा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण प्रयासों के फलस्वरूप प्राप्त हुई है।

Related posts

गढ़वा:डीआईजी ने बंशीधर नगर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, थाना प्रभारियों के साथ की समीक्षा।

rktvnews

रायपुर : विधानसभा निर्वाचन-2023 : वृद्ध, निःशक्त एवं दिव्यांग मतदाताओं को प्रत्येक मतदान केन्द्र में मिलेगी विशेष सुविधाएं।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर दौरे के दूसरे दिन केदारेश्वर मैदान, कपकोट में आयोजित जन सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

rktvnews

गिरीडीह:रामनवमी पर्व सफलतापूर्वक संपन्न, जिला और पुलिस प्रशासन रात भर दिखे सक्रिय।

rktvnews

भोजपुर:विशेष गहन पुनरीक्षण 2025: उत्कृष्ट बीएलओ और वॉलंटियर्स को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:कोलकाता के संगीतज्ञ परिवार ने किया भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच का अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment