RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने संसद भवन स्थित राज्यसभा सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का दौरा किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 21 अक्टूबर।उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज संसद भवन स्थित राज्यसभा सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का दौरा किया। इस दौरे में टेबल ऑफिस, विधायी अनुभाग, प्रश्न शाखा, सदस्य वेतन एवं भत्ते शाखा, सदस्य सुविधा अनुभाग, विधेयक कार्यालय, सूचना कार्यालय, लॉबी कार्यालय और संवाददाता शाखा जैसे प्रमुख अनुभाग शामिल थे।
इस दौरे में उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति ने सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यसभा के सुचारू एवं प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका की सराहना की।
सी. पी. राधाकृष्णन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समर्पण एवं पेशेवर कौशल के साथ योगदान जारी रखने, संसदीय कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

झारखंड: रांची: प्रथम चरण के चुनाव के भोंपू सोमवार शाम हो जाएंगे बंद : के रवि कुमार

rktvnews

राष्ट्रीय वन कर्मी शहीद दिवस पर वन कर्मियों के बलिदान को याद करते हुए वन मंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर: IEVP डेप्युटी हेड स्टीवन डी विडले ने मतदान केंद्रों और जिला नियंत्रण कक्ष का किया भ्रमण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान।

rktvnews

एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, मुंबई ने एसबीआई लाइफ के आइडिएशनएक्स 2.0 के फाइनलिस्ट में जगह बनाई।

rktvnews

भोजपुर:दूसरा अंडर-19 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 कुल्लू मनाली में , बिहार गर्ल्स बनी उपविजेता।

rktvnews

Leave a Comment