RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं का अनुश्रवण कर समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने बड़ौत तहसील में पात्र लोगों को प्रदान किए दिव्यांग प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड और सरसों बीज कीट।

जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी, शिकायकर्ताओं से स्वयं बात कर ले संतुष्टि का फीडबैक।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)18 अक्टूबर।शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों के निस्तारण को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बड़ौत तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर आम जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बड़ौत तहसील में 16 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर 04का निस्तारण, बागपत तहसील में 19 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर 04 का निस्तारण, खेकड़ा तहसील में 12 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर 03 का निस्तारण हुआ।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि शासन की यह प्राथमिकता है कि जनता की शिकायतें लंबित न रहें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण स्थलीय निरीक्षण कर किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिल सके। शिकायतकर्ताओं से स्वयं बात कर संतुष्टि का फीडबैक प्राप्त करे। सीएम डैशबोर्ड प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल और शिविर लगाए गए। जिलाधिकारी ने मौके पर ही लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। उन्होंने दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र वितरित किए तथा 04 वरिष्ठ नागरिकों और 02 पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड प्रदान किए।
इसके अलावा कृषि विभाग की ओर से किसानों को सरसों की बीज कीट वितरित की गईं, जिससे आगामी रबी सीजन में उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सके। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए योजनाओं से लाभ की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जनहित योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस जनता और प्रशासन के बीच भरोसे का सेतु है। इस दिवस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अधिकारी स्वयं मॉनिटर करें और यह सुनिश्चित करें कि समाधान का परिणाम शिकायतकर्ता तक वास्तविक रूप से पहुंचे।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी बड़ौत भावना सिंह, तहसीलदार बड़ौत श्वेताभ सिंह, खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टोड मैक्ले के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मोरारी बापू की राम कथा के उद्घाटन दिवस में शामिल हुए।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर गीत, ग़ज़ल एवं कविताओं की महफ़िल।

rktvnews

दरभंगा:डीएम की लक्ष्य केअनुरूप आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु वीडियो कांफ्रेसिंग

rktvnews

जोन और थानों की सीमाओं का युक्तियुक्तकरण जनप्रतिनिधियों की सहमति से किया जाए: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुत्र को गोली मारने की घटना दुखद: अशोक राम

rktvnews

Leave a Comment