RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:वर्षों पुराना विवाद हुआ खत्म — जिला कलक्टर की पहल से बनी आपसी सहमति— ग्रामीण सेवा शिविर बना सौहार्द और समाधान का मंच, ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)17 अक्टूबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने हेतु आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर अब गांवों में “समाधान और सौहार्द” के प्रतीक बनते जा रहे हैं।

शिविर में वर्षों पुराना विवाद सुलझा

झालावाड़ जिले की सुनेल पंचायत समिति स्थित सोयला ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में गुरुवार को ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला। यहां श्मशान भूमि को लेकर राजपूत समाज के दो पक्षों के बीच लगभग दो वर्षों से विवाद चल रहा था।
जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के शिविर में पहुंचने पर यह मामला उनके समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने दोनों पक्षों की बात बड़े धैर्य और संवेदनशीलता से सुनी और आपसी सहमति से समाधान का मार्ग सुझाया।
परिणामस्वरूप, सज्जनसिंह पुत्र रणजीतसिंह राजपूत निवासी सोयला द्वारा 0.0253 हेक्टेयर भूमि समर्पण करने की सहमति दी गई। इस प्रकार वर्षों पुराना विवाद शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया।

आपसी सौहार्द का संदेश

विवाद निस्तारण के बाद जिला कलक्टर ने दोनों पक्षों के लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया और सामाजिक एकता का संदेश दिया। दोनों पक्षों ने विवाद समाप्त होने पर प्रशासन के प्रति आभार जताया।
ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के शिविर वास्तव में गांवों में न्याय और विकास की नई रोशनी लेकर आ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का उनकी दूरदर्शी सोच के लिए आभार प्रकट किया, जिससे गांव और ढ़ाणी में भी सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ पहुंचाना और शिकायत समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उनके प्रयासों से गांव-गांव में शांति और समाधान का वातावरण बन रहा है।

Related posts

ग्वालियर:नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला व रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

रायपुर : केन्द्रीय जेल रायपुर में बंदी कैदियों को सीसीटीवी इंस्टालेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

श्रमिकों को सम्मान और वंचितों को मान दिलाना हमारी प्राथमिकता – प्रधानमंत्री

rktvnews

भोजपुर:इनडोर प्ले ग्राउंड विद्यालय को समर्पित।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने जिला अंतर्गत अनटाइड फंड, विशेष केंद्रीय सहायता (SCA ), डीएमएफटी के तहत कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निदेश।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में कैच द रैन’ (Catch the Rain) के तहत अमृत सरोवर के विकास की दिशा में कार्य को ले बैठक।

rktvnews

Leave a Comment