RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:नितीश कुमार के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने से सर्वत्र ख़ुशी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अक्टूबर।बिहार राज्य खेल प्राधिकरण,पटना द्वारा जिले में आयोजित वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025 – 26 के अन्तर्गत जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में पी.एम.श्री +2 उच्च विद्यालय,सहार से एथलेटिक्स विधा में अण्डर -14 बालक वर्ग में जिला से चयनित होकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु नितीश कुमार, पिता- स्व. कुन्दन राय के भाग लेने जाने से विद्यालय सहित जिले में खुशी की लहर है।
बताते चलें कि नितीश कुमार विद्यालय का प्रतिभाशाली छात्र है।इसने मशाल – 24 के विभिन्न खेल विधाओं एवं नेहरू युवा केन्द्र,भारत स्काउट गाइड सहित विद्यालय स्तरीय यथा चित्रांकन, कबड्डी,रीले दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।
जिले से चयनित होकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु विदा करते हुए प्रधानाचार्य धर्मनाथ प्रसाद,शिक्षक अभिमन्यु कुमार,ओम नारायण पाण्डेय,विद्या प्रताप सिंह, शिक्षिका प्रीति पुतुल सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं सहपाठियों ने बधाई देते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related posts

सी-डॉट ने “सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग के जरिये मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन” कैटेगरी के लिए यूएन का डब्ल्यूएसआईएस 2024 “चैंपियन” पुरस्कार जीता।

rktvnews

भारत तय करेगा कि उसका जिम्मेदारीपूर्ण और सतत विकास कैसे हो: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय सचिव लीना नंदन

rktvnews

गिरीडीह:अवैध माईका भंडारण के विरुद्ध चला छापामारी अभियान।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम को किया संबोधित।

rktvnews

नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया के भोजपुर जिला उपाअध्यक्ष संजय सिंह को संगठन विस्तार में सराहनीय कार्य हेतु मिला सम्मान।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से पासवा के प्रतिनिधमंडल ने मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment