RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: छठ गीतों के साथ जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली,जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अक्टूबर। सोमवार को आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया के मार्गदर्शन में SVEEP गतिविधि के अंतर्गत जीविका दीदियों के द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आम नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
यह रैली जिला समाहरणालय से प्रारंभ होकर जैन कॉलेज मैदान तक निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं उप विकास आयुक्त भोजपुर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लगाते हुए नागरिकों को लोकतंत्र में अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रेरित किया। साथ ही जीविका दीदियों ने गीत गाकर मतदाता जागरूकता अभियान को और भी प्रभावशाली बनाया। उनके प्रेरणादायक गीतों और नारों ने उपस्थित जनसमूह को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया।
रैली प्रारंभ होने से पूर्व सभी प्रतिभागियों ने आगामी 6 नवंबर 2025 को मतदान करने की शपथ ली और लोकतंत्र को सशक्त एवं सहभागी बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करना तथा मतदाताओं में व्यापक जागरूकता का प्रसार करना है।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, DPM जीविका एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:लाचार और कमजोर लोगों को बीच रेडक्रॉस सोसायटी ने बांटा कंबल।

rktvnews

भोजपुर:आम लोगों के स्वास्थ्य चिंतन को ले आरोग्य भारती भोजपुर की बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह के नेतृत्व में डायरिया से हुई मौतों की जानकारी लेने महादलित टोले में पहुंची टीम।

rktvnews

देहरादून: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

चित्तौरगढ़:जिला कलक्टर ने किया जनजाति आश्रम छात्रावास, मुंझवा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की शिष्टाचार भेंट

rktvnews

Leave a Comment