RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गई ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)13 अक्टूबर।घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन समाहरणालय सभागार में किया गया । रेंडमाइजेशन के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए आदर्श आचार संहिता के प्रावधान, नॉमिनेशन एवं नामांकन प्रपत्र क्रय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। रेंडमाइजेशन से पूर्व राजनीतिक दलों को प्रक्रिया समझाई गई ।
रेंडमाइजेशन में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की संख्या अनुसार आरक्षित सहित बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट का आवंटन किया गया। कुल 300 मतदान केन्द्रों के लिए 390 बीयू, 390 सीयू एवं 420 वीवीपैट आवंटित किए गए। अगला रेंडमाइजेशन 30 अक्टूबर को किया जाएगा जिसमें बूथवार ईवीएम आवंटित की जाएंगी । इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, ईवीएम कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी, एडीआईओ पूनम सिन्हा, ईडीएम मनीष प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Related posts

भोजपुर:जीविका द्वारा नारायणपुर में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

डीपीआईआईटी ने भारत में समावेशी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए एक निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

राजस्थान:गोमाता और वृक्षों के संरक्षण से ही देश बचेगा: शिक्षा मंत्री

rktvnews

एक धर्म के भीतर कई धर्म; आखिर धर्म के नाम पर इंसानियत का बँटवारा क्यों?:अतुल मलिकराम

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2024 का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:गांव गरीब चेतना मंच के तत्वधान में डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

Leave a Comment