RK TV News
खबरें
Breaking News

जमशेदपुर:व्यय प्रेक्षकों ने बैंकों के जिला समन्वयक के साथ की बैठक, संदिग्ध लेनदेन या बड़े ट्रांजेक्शन रिपोर्ट करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर(पूर्वी सिंहभूम)13 अक्टूबर।समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में व्यय प्रेक्षक दिलीप कुमार राठौड़ एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिले के बैंकर्स तथा सभी प्रवर्तन एजेसिंयों के साथ बैठक कर विधानसभा उप चुनाव के निमित्त आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा धनबल का प्रयोग करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदाताओं को प्रभावित नहीं किया जा सके, इसे लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए कि चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार सभी बैंक किसी खाते में 01 लाख या उससे अधिक का लेन-देन हो, तो इसकी सूचना तुरंत व्यय कोषांग को देंगे। संदेहास्पद लेन-देन पर कड़ाई से निगरानी रखेंगे। बैंक अपने ग्राहकों के सही लेनदेन एवं परिवहन के संबंध में क्यूआर कोड उपलब्ध कराएंगे ।
बैठक में बैंक प्रतिनिधियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय व व्यय कोषांग को प्रपत्र 12-डी में रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया । प्रत्याशी तथा उनके अभिकर्ता का इलेक्शन संबंधी बैंक खाता खोलने में प्राथमिकता से अपेक्षित कार्रवाई करने की बात कही गई । सभी बैंकों को यह भी निर्देश दिया गया कि अगर उनकी गाड़ियां नकदी लेकर आवागमन करती हैं तो उनके पास पूरे दस्तावेज होने चाहिए । अगर कोई गाड़ी एटीएम मशीन में पैसा डालने जा रही है या एक बैंक से दूसरे बैंक की शाखा में पैसा भेजा जा रहा है, तो ऐसे में वाहन में बैठे बैंक कर्मी के पास पूरे कागजात हों अन्यथा उड़न दस्ता या स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा पकड़े जाने पर वे भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे ।
बैठक में उपस्थित केन्द्र और राज्य सरकार की प्रवर्तन एजेंसियां जैसे सी.जी.एस.टी, एस.जी.एस.टी, इनकम टैक्स, जी.आर.पी, आर.पी.एफ, नागरिक उड्डयन, उत्पाद विभाग आदि के पदाधिकारियों को भी नकदी, शराब, ड्रग्स के अवैध परिवहन/ कारोबार पर सतत निगरानी रखने एवं कार्रवाई करते हुए समयबद्ध रिपोर्टिंग का निर्देश दिया गया।

Related posts

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का किया लोकार्पण।

rktvnews

गिरीडीह:पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग द्वारा जिले में समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 जून 24

rktvnews

राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित राज्यपाल ने आयु और क्षमता के अनुसार सभी से योगाभ्यास करने का किया आह्वान।

rktvnews

भोजपुर:पूरे देश में गूंज रहा” नरेन्द्र भी गायब सिलेंडर भी गायब का नारा : श्रीधर

rktvnews

महिलाओं का अद्वितीय योगदान भारत की समुद्री ताकत के लिए महत्वपूर्ण है: शांतनु ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment