RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

विश्व साईकिल दिवस पर आरा में निकाली गई साइकिल रैली।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,03 जून।आज विश्व साइकिल दिवस पर आरा में साइकिल रैली निकाली गई।इस वर्ष की साइकिल दिवस की थीम “साइकिल फॉर हेल्थ” के साथ साइकिल रैली की शुरुआत उपविकस आयुक्त भोजपुर विक्रम वीरकर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया और रैली को हरी झंडी दिखा भोजपुर समाहरणालय से रवाना किया गया। इस साइकिल रैली में उपविकास आयुक्त ने भी भाग लिया।साइकिल रैली समाहरणालय भवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो महावीर टोला,नवादा चौक,रेलवे स्टेशन,कतीरा मोड,पकड़ी चौक,जज कोठी होते हुए समाहरणालय भवन पहुंचा। इस अवसर पर विकास आयुक्त सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कहा की साइकिलिंग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत कारगर साबित होती है, इससे शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है, साथ ही साथ साइकिलिंग हमारे पर्यावरण की दृष्टि से बहुत उपयोगी है, यह वातावरण में डीजल व पेट्रोल के पौलुशन को कम करता है। नियमित साइकिलिंग ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदयाघात व सांस फुलने जैसी बीमारियों से हमें निजात दिलाती है। लोगों के बीच जागरूकता उत्पन्न हो, साइकिलिंग का बढ़ावा हो, इसी दृष्टिकोण से साइकिल रैली के माध्यम से संदेश देने की शुरुआत इसी वर्ष से की गई है।सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में में डी. डी. सी. भोजपुर विक्रम वीरकर सहित जिला गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डाॅ. प्रवीण कुमार सिन्हा , ए.सी.एम.ओ.डॉ. के. एन.सिन्हा, डाॅ ए. अहमद सी.डी.ओ. भोजपुर, के अतिरिक्त होमी भाभा की पूरी टीम, स्वास्थ्य कर्मी एवं एन. सी. सी. कैडरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

नारनौल:आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक अभियानों और रैलियों में नहीं कर सकेंगे बच्चों का उपयोग: उपायुक मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:भगवान में दृढ़ निष्ठा से होती है सिद्धियों की प्राप्ति : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

चतरा: उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व, भू-अर्जन, खनन, परिवहन व उत्पाद विभागों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:नए वर्ष मे बड़हरा विधानसभा मे सड़को और पुल-पुलिया की सौगात।

rktvnews

स्वादिष्ट चटपटे स्वाद की खुशबू बिखेर रहा तिलई ग्राम का रीपा।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने गोपनीय कार्यालय एवं समाहरणालय  परिसर में किया झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रगान, पदाधिकारी/ कर्मी/ स्कूली बच्चें एवं पुलिस विभाग के जवान रहे मौजूद।

rktvnews

Leave a Comment