RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सेवाओं की हुई विस्तृत समीक्षा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)11 अक्टूबर।उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता मे समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन , उप विकास आयुक्त , अनुमंडल पदाधिकारी , जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, नीति आयोग से जुड़े फेलो, डीपीएम, डीएएम, डीपीसी (टीबी), बीपीएम, स्वास्थ्य केंद्रों के प्रतिनिधि एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले के आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उपायुक्त ने उन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जहां आयुष्मान मित्र तैनात नहीं हैं, वहां (JSLPS) के 9 कर्मियों को आयुष्मान मित्र के रूप में कार्य करने का निर्देश दिया। टंडवा, सिमरिया तथा सदर अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से अपेक्षाकृत कम राशि जनरेट करने पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत MTC केंद्रों में सभी कुपोषित बच्चों का उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि डॉ. कात्यायनी सोमवंशी को तत्काल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चतरा का प्रभार सौंपा जाए। साथ ही HIMS में डाटा एंट्री करने वाले वर्तमान डाटा ऑपरेटर को हटाकर नए ऑपरेटर की नियुक्ति करने और HMIS के प्रभावी संचालन हेतु प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डीडीएम को सभी एंपेनल्ड नर्सिंग होम की HMIS आईडी क्रिएट कर प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को MTC की बेड ऑक्यूपेंसी 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा गया। आरबीएसके टीम को स्कूल स्क्रीनिंग डाटा प्रखंडवार संधारित करने और जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
हाइड्रोसील ऑपरेशन को कैंप मोड में संपन्न कराने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिया गया। हंटरगंज में डेंगू सैंपल नहीं भेजे जाने पर कारण पूछा गया और सभी स्वास्थ्य केंद्रों को प्रत्येक माह 350 डेंगू सैंपल डीपीएसएल लैब, सदर अस्पताल चतरा भेजने का निर्देश दिया गया।
इ संजीवनी पोर्टल अंतर्गत टेलीकंसल्टेशन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आयुष्मान आरोग्य मंदिर सीमा चतरा की सीएचओ निभा भारती को राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में उपायुक्त ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया ।
बैठक में 10 नवंबर से 26 नवंबर तक चलने वाले कुष्ठ खोजी अभियान को लेकर जिला समन्वय समिति की समीक्षा की गई। इस दौरान राज्य कुष्ठ समन्वयक डॉ. काशीनाथ ने अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी दी। खोजी दल जिले के सभी घरों में जाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान करेगा।
बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उपायुक्त ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। समयबद्ध कार्रवाई और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा की कुंजी है।

Related posts

भोजपुर:नवरात्रि धार्मिक एवं सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है : शशि मिश्र

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की गतिविधियों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:उत्तराखंड में बिहार महिला टीम ने गाड़ा जीत का झंडा,बनी विजेता।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने घोर लापरवाही संबंधी लंबित वादों के संबंध में कार्यशाला का किया आयोजन

rktvnews

लिंगानुपात को उत्कृष्ट करने को उठाने होंगे ठोस कदम!महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को जागरूकता जरूरी-उप विकास आयुक्त

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया इंदिरा रसोई एवं इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन आत्मरक्षा प्रशिक्षण में भाग लेकर खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन।

rktvnews

Leave a Comment