RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल के चार साहित्यकार प्रयागराज में होंगे अखिल भारतीय सम्मानों से सम्मानित।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 11 अक्टूबर।भोपाल के चार साहित्यकार सहित अन्य साहित्यकार त्रिवेणी ग्रामोद्योग उत्थान समिति एवम लोककरंजन प्रकाशन प्रयागराज द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय सम्मानों की विधिवत घोषणा कर दी गई है।जिसमे साहित्य की विभिन्न विधाओं में अखिल भारतीय स्तर पर २० साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में भोपाल से भी चार प्रमुख साहित्यकार सम्मानित होने जा रहे हैं। वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी को काव्य विधा में उनके खण्ड काव्य “सीता स्वयंवर” हेतु “लोकरंजन सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। सुविख्यात उपन्यासकार चंद्रभान राही को उपन्यास विधा में उपन्यास “अंतिम समय का सच” हेतु “लोकरंजन सम्मान” से, अनीता सिंह चौहान को कहानी विधा में कहानी संग्रह “समीकरण अपने अपने” हेतु लोकरंजन सम्मान से, एवम कहानी विधा हेतु मुजफ्फर इकबाल सिद्दीकी को उनके कहानी संग्रह “युगांतर” हेतु ” ललिता कुंवर स्मृति सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
संस्था का यह वार्षिक सम्मान कार्यक्रम ०१ नवंबर २०२५ को प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा।

Related posts

मधयप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ की बैठक।

rktvnews

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने फ्रांस की अपनी आधिकारिक यात्रा पूरी की।

rktvnews

सेबी, एनआईएसएम और आईआईसीए ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस, ईएसजी और पूंजी बाजार को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चीतों की ऐतिहासिक पुनर्स्थापना से हम गौरवान्वित हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सारण की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण हेतु ‘ज्ञान भारतम’ मिशन के तहत पांडुलिपियों के संकलन एवं डिजिटलीकरण की अपील।

rktvnews

भारत छोड़ो आंदोलन, 1942 से ग़द्दारी की कहानी : आरएसएस और सावरकर की ज़बानी।

rktvnews

Leave a Comment