RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

उपायुक्त ने जिला अंतर्गत डीएमएफटी के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निदेश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 अक्टूबर।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा खनन प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्याे के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सारे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय से पूर्ण करायें। आगे उपायुक्त ने अबतक चयनित योजनाओं के साथ-साथ उनकी कार्य प्रगति की जानकारी से अवगत हुए। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि पूर्ण हो चुके कार्यों का जांच कराते हुए अंतिम विपत्र जमा कराया जाय, ताकि सारे कार्याे का जिला स्तर से निरीक्षण किया जा सके।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा की जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत प्रभावित क्षेत्रों के बेहतर विकास हेतु जितने भी योजनाओं का चयन किया जाता है सभी का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाय, ताकि खनिज प्रभावित उन क्षेत्रों में वहा के परिवेश के अनुसार योजनाओं का चयन किया जाय एवम सही विकास हो सके। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा की डीएमएफटी की राशि को उच्च प्रथिमकता एवम अन्य प्राथमिकता वाले दो भागो में बांटते हुए खर्च किया जाय। उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों यथा- पेजलापूर्ति, स्वक्षता, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, महिला शिक्षा आदि पर खर्च किया जाय। साथ ही योजनाओं का चयन पारदर्शी तरीके से ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया जाय। इसके अलावा उन्होंने जिला खनन फाउंडेशन ट्रस्ट के सभी कार्यकारी विभाग के पदाधिकारीयों को निदेश दिया कि जिला खनन फाउंडेशन ट्रस्ट की अगली बैठक से पूर्व सारी रणनीतियों को तैयार कर लें, ताकि बेहतर और पर्यावरक्षण संरक्षण के उद्देश्य से जिला स्तर पर योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके।
बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कार्यपालक अभियंता पेयजल, डीएमएफटी की टीम, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

असामान्य बारिश का मुख्य कारण पेड़ो की अंधाधुंध कटाई:आनंद

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री सिविल सेवा में चयनित प्रतिभागियों के अभिनन्दन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

पद्म पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई, 2025 तक किए जा सकेंगे नामांकन।

rktvnews

बेहतर जल संवर्धन और प्रबंधन हेतु मध्यप्रदेश को देश में मिला प्रथम स्थान।

rktvnews

शूटिंग के लिए भारत अगला गंतव्य होना चाहिए; अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने पीएम मोदी के दृष्टिकोण पर अपने विचार साझा किए।

rktvnews

वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन!जल और हरियाली के बिना जीवन की कल्पना बेमानी : जिलाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment