RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

सिलवासा में 51 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का विराट आयोजन,श्री जीयर स्वामी सैकड़ों भक्तों संग रवाना।

RKTV NEWS/परमानपुर/सिलवासा,10 अक्टूबर।विश्व शांति एवं जन कल्याण की कामना के साथ, सिलवासा की पावन धरती पर 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले 51 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए आज, 10 अक्टूबर 2025 को, श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज चातुर्मास्य अनुष्ठान पूर्ण होने के उपरांत परमानपुर, पीरो से सैकड़ों भक्तों के विशाल समूह के साथ सिलवासा के लिए रवाना हुए।
पूज्य श्री जीयर स्वामी जी महाराज, जो विश्व के महान मनीषी संत परम पूज्य जगद् गुरु श्रीमद विष्वक्सेनाचार्य श्री श्रीत्रिदण्डी स्वामी जी महाराज (बक्सर, बिहार) के परम शिष्य हैं, इस आठ दिवसीय विराट महायज्ञ का सान्निध्य प्रदान करेंगे। उनकी उपस्थिति की खबर से ही भक्तों में भारी उत्साह का माहौल है।
इस भव्य एवं विराट महायज्ञ का आयोजन मां मुंडेश्वरी मित्र मंडल, सिलवासा द्वारा किया जा रहा है। सर्व समाज, सिलवासा, वापी, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव की ओर से सभी धर्मपरायण जनता को इस महायज्ञ में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

महायज्ञ का विस्तृत विवरण

कार्यक्रम: 51 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ
पावन सान्निध्य: पूज्य श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज
दिनांक: 11 अक्टूबर 2025 से 18 अक्टूबर 2025 तक
महायज्ञ स्थल: हृदयम पार्टी प्लॉट, रिंग रोड, योगी मिलन के सामने, उल्टन फलिया, सिलवासा – 396230, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव।
आयोजकों ने बताया कि इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की पताका को फहराना, समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करना और विश्व में शांति की स्थापना करना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पूज्य स्वामी जी के आशीर्वचन सुनें और यज्ञ में भाग लेकर पुण्य के भागी बनें।

Related posts

जयपुर:खाद्य सुरक्षा के प्रशिक्षण में बनाया विश्व रिकॉर्ड,दो दिन में 48 हजार फूड हैंडलर्स को दिया प्रशिक्षण,वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लन्दन में दर्ज की गई उपलब्धि।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने G.G.I.C कौलागढ़ में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा 2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ प्रदान किया।

rktvnews

रायपुर : मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने नवनियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में न्यायाधिपति रविन्द्र कुमार अग्रवाल को दिलाई शपथ।

rktvnews

राजस्थान उच्च न्यायालय में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष राष्ट्रीय जनगणना 2027 में हुए शामिल; डिजिटल ‘स्व-गणना’ पूरी की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के लिए कार्य कर रही है राज्य सरकार :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment