RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विधानसभा चुनाव संबंधित विषयों पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 से संबंधित विषयों पर मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के प्रेस नोट संख्या ECI/PN/316/2025 के आलोक में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। उन्होंने कहा कि भोजपुर जिले में विधान सभा आम निर्वाचन 2025 का आयोजन प्रथम चरण में किया जाएगा।
बैठक में निर्वाचन कार्यक्रम, नामांकन, संवीक्षा, अभ्यर्थिता वापसी, मतदान एवं मतगणना की तिथियों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि भोजपुर जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों — संदेश, बरहरा, आरा, अगियाव, तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर — में कुल 2551 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए जिला संपर्क केंद्र-सह-वोटर हेल्पलाइन (टोल फ्री नंबर 1950) सक्रिय है, जिसके माध्यम से शिकायतें, सुझाव एवं आवश्यक सूचनाएँ प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सभी राजनीतिक दलों को बताया गया कि बिना पूर्व अनुमति के कहीं भी बैनर, पोस्टर, झंडे या प्रचार सामग्री नहीं लगाई जाए। यदि किसी दल को सभा, रैली या हेलीकॉप्टर का उपयोग करना है, तो उसके लिए जिला प्रशासन से लिखित अनुमति अनिवार्य होगी।
बैठक में राज्य कर आयुक्त-सह-नोडल पदाधिकारी (अभ्यर्थी व्यय कोषांग) ने राजनीतिक दलों को व्यय संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी दी, वहीं आदर्श आचार संहिता कोषांग से संबंधित प्रावधान के बारे में जानकारी नोडल पदाधिकारी MCC कोषांग ने दी।
जिलाधिकारी श्री सुल्तानिया ने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, राज्य कर आयुक्त, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न नोडल पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे l

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा पर की पूजा- अर्चना।

rktvnews

COTPA-2003 बक्सर डीएम और एसपी की संयुक्त बैठक।

rktvnews

चन्द्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर भाजपा भोजपुर मे खुशी की लहर।

rktvnews

ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और परिचालन की समझ का प्रमाण है: सीडीएस

rktvnews

रक्षा मंत्री 01 अक्टूबर को रक्षा लेखा विभाग के 278वें वार्षिक दिवस में शामिल होंगे।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के कामकाज और प्रमुख पहलों से अवगत कराया गया।

rktvnews

Leave a Comment