RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:16 दिवसीय कल्पद्रुम विधान का हुआ भव्य समापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अक्टूबर।भगवान महावीर मार्ग स्थित श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में विराजमान मुनिश्री 108 विशल्यसागर जी महाराज के सानिध्य में 16 दिवसीय कल्पद्रुम महामंडल विधान का भव्य समापन हुआ। प्रातःसमय में श्रीजी का भव्य पंचामृत अभिषेक, पूजन, विश्वशांति महायज्ञ एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के समापन पर भव्य शोभायात्रा चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से निकलकर हॉस्पिटल रोड, बड़ी मठिया, महादेवा रोड, धर्मन चौक, गोपाली चौक, जेल रोड होते हुए पुनः चंद्रप्रभु मंदिर पहुंची। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि रथ पर श्रीजी को विराजमान कर बैंड बाजा के साथ शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें भक्तगण नाचते-झूमते श्रीजी का जयकारा लगा रहे थे। सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे। शोभायात्रा के समापन पर साधर्मी वात्सल्य की व्यवस्था भक्तों के लिए मंदिर प्रांगण था जिसे भक्तों ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किए। आयोजन को सफल बनाने में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के अध्यक्ष कमलेश कुमार जैन, सचिव डॉ आदित्य विजय, बिभु जैन, उपाध्यक्ष रीना जैन, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र चंद्र जैन, चंद्रप्रभु मंदिर संयोजक डॉ शशांक जैन, आकाश जैन, रौशन चंद्र जैन, मुनिसंघ के सचिव अजय कुमार जैन, रजत जैन, डॉ श्वेता जैन, छवि जैन, अंशु जैन, अरिहंत जैन, साहू जैन, अनीश जैन, वंश जैन, रोहित जैन, मनीष जैन, मन्नू जैन, रत्ना जैन, रेणु जैन, पूनम जैन, अखिलेश जैन, भारती जैन के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तगण की भूमिका अहम रही।

Related posts

डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा निलंबित, गिरफ्तार !अश्लील और अनुचित व्यवहार पर आयुक्त इंदौर ने की कठोर कार्रवाई

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक वार्ता की।

rktvnews

बागपत:स्वच्छता थीम पर निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बेसिक व माध्यमिक छात्र/छात्राओं को जनपद न्यायाधीश ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् के अंतर्गत पुलिसकर्मी और नमो घाट पर रहने वाले परिवार सीख रहे हैं तमिल।

rktvnews

06 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment