RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार आदिम जनजातीय समूह की महिलाओं के लिए मासिक धर्म एवं स्वच्छता विषय पर आयुष विभाग द्वारा जागरूकता कैंप आयोजित।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)06 अक्टूबर।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिला आयुष कार्यालय की ओर से आदिम जनजातीय समूह (PVTG) की महिलाओं एवं किशोरियों के लिए मासिक धर्म एवं स्वच्छता जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप जुगसलाई सह गोलमुरी प्रखंड के बड़ाबांकी सबर टोला एवं पीपला गांव, बोड़ाम प्रखंड के पगदा, तथा पटमदा प्रखंड के गोबरघूसी सबर बस्ती में आयोजित हुआ।
कैंप में महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, देखभाल के उपाय तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागी महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। कुल 116 महिलाओं एवं किशोरियों ने इस कैंप का लाभ उठाया। कैंप में डीपीएम (आयुष) डॉ. निशांत प्रिय, आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. राकेश कुमार पाल, आलोक त्रिपाठी, श्वेता पांडे, प्रवीण कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने आयुष विभाग की इस पहल की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे उपयोगी शिविरों के आयोजन की मांग की।
जानकारी दी गई की आयुष विभाग द्वारा अगला कैंप मंगलवार को पोटका, मुसाबनी एवं डुमरिया प्रखंड के आदिम जनजातीय समूहों के बीच आयोजित किया जाएगा।

Related posts

अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के 31वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर जिला में जुलाई के परफोर्मेंस रैंकिंग में चरपोखरी प्रथम : उप विकास आयुक्त

rktvnews

रांची:स्तुति जैन ने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

rktvnews

गढ़वा:“सही पोषण – देश का मजबूत भविष्य” : उपायुक्त

rktvnews

परिवार के भीतर यौन शोषण के शिकार बच्चों को समर्थन और समझ की जरूरतः जस्टिस हिमा कोहली

rktvnews

डीआरडीओ ने चलाएमान लक्ष्य के विरुद्ध उच्चतम आक्रमण क्षमता वाली मानव-चालित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment