RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

किसान सलाहकारों ने जनसेवक में समायोजन हेतु दिया धरना।

RKTV NEWS अनिल सिंह,,01 जून।आज बिहार किसान सलाहकार भोजपुर ईकाई ने जिला मुख्यालय पर अपनी मांगो के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे बिहार किसान सलाहकार संघ भोजपुर ईकाई के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया की सरकार द्वारा किसान सलाहकारों की बहाली जनसेवकों की भारी कमी को देखते हुए वर्ष 2010 में की गई थी जिसे किसान सलाहकार आज विगत 13 वर्षों से निरंतर कृषि विभाग के साथ साथ जिला और प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर विभिन्न विभागों के कार्यों को भी निष्ठा पूर्वक करता आ रहा है। सबसे निचले स्तर पर काम करने वाले किसान सलाहकारों की नियुक्ति और कार्यों के कारण आज बिहार की कृषि और किसानों की आमदनी बढ़ी है परंतु सलाहकारों के लिए जीवन यापन चिराग तले अंधेरा वाली बात हो गई है जिसके जलने से चारो ओर रौशनी होती है वही चिराग के नीचे अंधेरा।उन्होंने सरकार के प्रति रोष जाहिर करते हुए कहा की सलाहकारों का जनसेवक में समायोजन नहीं करना यह सरकार की शोषित नीति को प्रदर्शित करता है।आज सलाहकारों की दशा दिन ब दिन बद्तर होती जा रही है।उनके परिवार का पोषण और बच्चों की उचित शिक्षा दे पाना एक सपना होते जा रहे है।जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया की आज धरना अपनी जायज मांग किसान सलाहकार का समायोजन बिहार सरकार के जनसेवक पद पर कर तदानुसार वेतन देने की मांग के तहत किया गया है।धरने में कोषाध्यक्ष सुराज कुमार सिंह,जिला सचिव वरुण बिहारी,धर्मेंद्र कुमार सिंह,संतोष सिंह,रंजीत बहादुर, सुशील कुमार,सहित भरी संख्या में किसान सलाहकार शामिल थे।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री से मंत्री,विधायक ,प्रशासनिक अधिकारियों सहित प्रदेश के लोगों ने भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं।

rktvnews

पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक ‘आत्मा के स्वर’ का विमोचन किया।

rktvnews

वैशाली में निफ्टेम ( National Institute of Food Technology Entrepreneurship and Management) की होगी स्थापना।

rktvnews

रामगढ़:अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 अप्रैल 26

rktvnews

टिकाऊ पशुपालन के लिए आयुर्वेद-समर्थित पशु चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता है: नरेश पाल गंगवार

rktvnews

Leave a Comment