RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मूर्ति विसर्जन के लिए थानाध्यक्ष ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अक्टूबर। मंगलवार को बड़हरा प्रखंड के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा समापन के बाद होने वाले मूर्ति विसर्जन की तैयारियों को लेकर थाना अध्यक्ष सह निरीक्षक सुशांत कुमार मंडल ने विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया।
थानाध्यक्ष ने पिपरपांती, बलुआ, केवटिया और मझौली गंगा घाटों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी ली।उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 3 सितंबर को ही मूर्ति विसर्जन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। पूजा समितियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्धारित तिथि के बाद विसर्जन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।थाना अध्यक्ष ने पूजा आयोजकों से समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से विसर्जन कराने की अपील की। साथ ही आवश्यक सावधानियों, पर्याप्त सुरक्षा बल तैनाती और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 01 जुलाई 26

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 मार्च 26

rktvnews

शिक्षा विभाग के कर्मियों की अन्य विभाग या कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द।

rktvnews

डीसी ने फैजाबाद व कुक्सी में किया क्रॉप वेरिफिकेशन के कार्य का औचक निरीक्षण!ऐप के जरिए की जा रही ई- गिरदावरी का रिकॉर्ड जांचा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 मई 25

rktvnews

गिरीडीह:आमजनों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण हमारी प्राथमिकता:उपायुक्त,रामनिवास यादव

rktvnews

Leave a Comment