RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

चतरा:विश्व हृदय दिवस पर जिला में जागरूकता कार्यक्रम।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)30 सितंबर।राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व हृदय दिवस का आयोजन सोमवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। सदर अस्पताल, चतरा के प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार यादव एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार उपस्थित थे।
सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल हृदय रोगियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिसका मुख्य कारण उच्च कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, तनाव से बचने, नियमित व्यायाम करने, कम ऑयली व कम वसायुक्त भोजन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में हृदय रोग से संबंधित जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आमजन को लाभ मिल रहा है।
सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को प्रति वर्ष उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच अवश्य करनी चाहिए। साथ ही प्रतिदिन कम से कम एक घंटा व्यायाम अथवा सुबह की सैर करने की आदत डालने से जीवन शैली संबंधी बीमारियों से बचाव संभव है।कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक नीरज कुमार सहित सभी विभागों के स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related posts

नकली कीटनाशक के संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिली शिकायतों पर कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपराध को अंजाम देने के पूर्व ही अवैध हथियार के साथ 4 को किया गिरफ्तार।

rktvnews

तरारी प्रखंड मुख्यालय पर नीतीश तेजस्वी सरकार के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चला।

rktvnews

मध्यप्रदेश:”तापी बेसिन मेगा रीचार्ज परियोजना” पूरे विश्व में भूजल भंडारण का नया अध्याय लिखेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर : बिजली संबंधी शिकायतों का होगा त्वरित समाधान,सोमवार और शुक्रवार को होगा शिविर का आयोजन।

rktvnews

गोड्डा के कांग्रेस उम्मीदवार के भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

Leave a Comment