RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:विद्यालय लिपिक-परिचारी नियुक्ति में 69 आवेदन अनुशंसा योग्य।

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में लिया गया निर्णय।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)30 सितंबर।धर्मेन्द्र कुमार, जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण की अध्यक्षता में अनुकंपा के आधार पर विद्यालय लिपिक एवं विद्यालय परिचारी की नियुक्ति संबंधी बैठक आयोजित की गई।
जिला कार्यक्रम पदाधिकरी, शिक्षा विभाग, कुमार अनुभव ने बताया कि विद्यालय लिपिक पद के लिए लम्बित-122 आवेदन के विरूद्ध 66 आवेदन अनुशंसा योग्य पाये गये तथा विद्यालय परिचारी के लिए लम्बित 13 आवेदनों के विरूद्ध विद्यालय परिचारी के लिए 03 आवेदन अनुशंसा योग्य पाया गया, लिपिक पद के लिए 02 आवेदनों को अस्वीकृत करने का समिति द्वारा निर्णय लिया गया। विद्यालय लिपिक के लिए प्राप्त आवेदन जाँचोपरांत कुल 54 आवेदन लम्बित / त्रुटि तथा 02 आवेदन अस्वीकृत श्रेणी में तथा विद्यालय परिचारी के लिए कुल 10 आवेदन लम्बित / त्रुटि श्रेणी में रखा गया।
विद्यालय लिपिक पद के लिए 266 आवेदन में 22 आवेदन आयुक्षांति एवं विद्यालय परिचारी के लिए कुल 26 आवेदन के विरूद्ध 04 आवेदनों में आयुक्षांति योग्य पाया गया, जिसे विभागीय निर्देशानुसार प्रमण्डलीय आयुक्त को अग्रसारित करने का निर्णय लिया गया।

Related posts

पटना:पूर्व नौसैनिक सीमा पर जाने के लिए बेचैन: राजेश निराला

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिहार दिवस के अवसर पर बिहार के लोगों को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर के दावा में उप विकास आयुक्त ने किया योजनाओं का उद्घाटन।

rktvnews

देवघर: कांवरियों से भरी बस की गैस सिलेंडर लदे ट्रक से सीधी भिड़ंत,5 की मौत कई घायल।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने रोहतास जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

पर्यावरण से आगे भारत के विकास का बड़ा अवसर ‘कार्बन क्रेडिट’

rktvnews

Leave a Comment