RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)29 सितंबर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वह तेजस्वी नायक थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से आने वाली पीढ़ियों के लिए अमिट प्रेरणा छोड़ी है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और स्वतंत्रता के लिए त्याग ही सच्ची देशभक्ति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह के विचार और आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

एक अभियुक्त व दो वारंटी समेत तीन गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

दरभंगा :जनता दरबार में कई मामलों का हुआ निष्पादन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए करें प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अवैध खनन,परिवहन व भंडारण करने वालो के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,बालू लदा तीन ट्रैक्टर को किया गया जप्त!अवैध खनन में संलिप्त लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा:जिला खनन पदाधिकारी

rktvnews

गृहस्थ आश्रम है सबसे सर्वश्रेष्ठ : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

विकसित भारत का संकल्प विकसित बिहार से ही होगा पूरा: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment