RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने आपूर्ति विभाग से जुड़े कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)27 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज आपूर्ति विभाग से जुड़े कार्यो एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी डोर स्टेप डिलीवरी के साथ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अग्रिम खाद्यान्न माह जून, जुलाई एवं अगस्त के प्राप्त खाद्यान्न का शत प्रतिशत उठाव तथा वितरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा के जल्द से जल्द वितरण पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने राशन इ-केवाइसी को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं, 12 माह से ज्यादा खाद्यान्न उठाव नहीं करने वाले राशन कार्ड धारियों को चिन्हित करते हुए ग्राम सभा कर नाम विलोपित करने को कहा, ताकि जरूरतमंद लोगों को राशन कार्ड जारी किया जा सकें। साथ ही गोदाम मरम्मत को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा दिया। इसके अतिरिक्त पूर्ण हो चुके गोदाम के कार्यों को हैंडओवर करने का निर्देश दिया। आगे डीएसडी से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी एजीएम और एमओ को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ डीएसडी होने पश्चात ससमय अनाज का वितरण कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में उपरोक्त के अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किशकु, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सभी प्रखंडो के एमओ और एजीएम संबंधित कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग क्षेत्र की परिचालन और साइबर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

राजस्थान:सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 859 वीं जयंती समारोह आयोजित,सांस्कृतिक संध्या एवं पुरस्कार वितरण का हुआ आयोजन।

rktvnews

शहरी नियोजन सुधार।

rktvnews

भोजपुर:कृष्ण जन्मोत्सव की छठी पर पौधा रोपण एवं फल वितरण किया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:होली भाईचारे का पर्व है, यह हमें एकता और सद्भाव बनाए रखने की देता है प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बालू माफियाओं पर चौतरफा प्रहार! जिलाधिकारी भोजपुर के “मिशन प्रहार” का हिस्सा बना सारण जिला प्रशासन,की संयुक्त छापेमारी।

rktvnews

Leave a Comment