RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

नियोजित शिक्षक संघर्ष की पृष्ठभूमि से ही आए है:संजीव श्याम सिंह।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,31 मई।बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा भोजपुर का धरना कार्यक्रम जिलाधिकारी के समक्ष नौवें दिन भी अनवरत जारी रहा जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ अवधेश कुमार ने की । धरना कार्यक्रम में बिहिया ,आरा नगर, तरारी तथा बड़हारा प्रखंड के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। धरना कार्यक्रम में शिक्षक नेताओं ने संघर्ष को और मजबूत करने पर बल दिया । कार्यक्रम में बोलते हुए गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधान पार्षद श्री संजीव श्याम सिंह ने कहा कि नियोजित शिक्षक संघर्ष की पृष्ठभूमि से ही आए हैं और शिक्षकों को दलगत एवं जातिगत भावना से ऊपर उठकर संघर्ष की धार तेज करनी होगी। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के शैक्षिक परिषद के राज्य सचिव शशि भूषण दुबे ने कहा इस बार शिक्षक आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। शिक्षकों ने सदा ही अपनी समस्या पर इंकलाबी ताकत से ही विजय पाई है । धरना कार्यक्रम को मुख्य रूप से जिला सचिव संतोष कुमार सिंह, रविंदर सिंह, चंदा रानी, रंभा कुमारी, बृजेश त्रिपाठी ,शशि कुमार ,चंद्र शेखर सिंह, अंजनी कुमार, प्रमोद कुमार, ईश्वर चंद अंशु जी सहित सैकड़ों शिक्षक ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष डॉ अवधेश कुमार ने किया तथा मंच संचालन मनोज कुमार मंडल ने किया।धरने में रंभा जी, विनोद चौधरी, अशोक जी, मुकेश तिवारी, रामानुज जी, प्रेम, अजीत, अभय, सुनील, विनय जी, प्रेम प्रियदर्शी, मनमोहन, सतीश पाठक, मनोज सिंह, राजेश तिवारी, सुशील शर्मा, मनोज मंडल, प्रमंडल कार्य समिति राकेश कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।

Related posts

राजस्थान:विधानसभा अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में निकाली भव्य शोभा यात्रा, शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लगभग 41,000 करोड़ रुपये की 2000 से अधिक रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

रायपुर : जब मितानिन दीदियों के साथ पंगत में बैठकर मुख्यमंत्री ने किया भोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री 5 जून को सूरत और दमन का दौरा करेंगे।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले सूर्य मिशन, आदित्य- एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment