RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)27 सितंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान मातृ वंदना योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने शत-प्रतिशत लाभुकों का फेशियल रिकॉग्निशन के माध्यम से ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के लिए जिला सूचना अधिकारी (DIO) को आधार अपडेट कार्य में सहयोग करने का निर्देश दिया। सावित्री बाई फुले योजना के अंतर्गत कक्षा 8 से 12वीं तक की छात्राएं एवं 18-19 वर्ष की सभी लाभुक युवतियों के आवेदन शीघ्र जमा कराने के लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा अधीक्षक,सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देशित किया गया। सेविका-सहायिका के रिक्त पदों को अगली बैठक से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
समर कार्यक्रम के तहत बच्चों के ग्रोथ मॉनिटरिंग को सही तरीके से संचालित करने एवं सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को एमटीसी (MTC) केंद्र में कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि, शंभू बड़ाईक (जिला क्षेत्रीय प्रबंधक, समर अभियान, चतरा), सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा जिले की महिला पर्यवेक्षिकाएँ उपस्थित थीं। उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन ही जिले के पोषण स्तर व महिला-शिशु कल्याण में सुधार की दिशा में कारगर साबित होगा।

Related posts

भोजपुर: EVM/VVPAT वेयरहाउस का किया गया त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: शिक्षक सह प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

rktvnews

कोई पानी डाल दे तो मैं भी चौंच भर पीलूं: चुपचाप मरते परिंदों की पुकार।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग 21 से 23 जनवरी तक आईआईसीडीईएम-2026 की मेजबानी करेगा।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने देश में श्वसन संबंधी बीमारियों की स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:ग्राम चकिया में सरकार द्वारा RTPS सेंटर खोले जाने से जनता में खुशी : सरफराज अहमद खान

rktvnews

Leave a Comment