RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:आधुनिक तकनीक से मछली पालन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, अनुसूचित जनजाति मत्स्य पालकों को मिला लाभ।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)26 सितंबर।भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, केन्द्रीय मत्स्यिकी शिक्षा संस्थान, कोलकाता द्वारा 24 से 26 सितंबर 2025 तक आदिवासी उपयोजना अन्तर्गत मीठे पानी में आधुनिक तकनीक से मछली पालन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण मत्स्य विभाग, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से जमशेदपुर में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में डॉ. दिलीप कुमार सिंह, मत्स्य वैज्ञानिक, केन्द्रीय मत्स्यिकी शिक्षा संस्थान ने विभिन्न तकनीकी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इनमें मिश्रित मछली पालन, मिट्टी एवं जल की गुणवत्ता, मत्स्य आहार, मत्स्य रोग प्रबंधन, आहार देने की रणनीति, समेकित मत्स्य पालन तथा तालाब निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। इस प्रशिक्षण का संचालन जिला मत्स्य पदाधिकारी अलका पन्ना, सहायक मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने किया।
जिले के 30 अनुसूचित जनजाति मत्स्य कृषकों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया और आधुनिक तकनीकों की बारीकियों को समझा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर 26 सितंबर 2025 को प्रतिभागियों को फिश फीड, फिश अंगुलिका तथा प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से आदिवासी मत्स्य कृषकों की आजीविका में सुधार लाना और जिले में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रयास है।

Related posts

बागपत:योजनाएँ धरातल पर दिखें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : प्रभारी मंत्री

rktvnews

रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों ने सशस्त्र बलों को पूरा सहयोग दिया।

rktvnews

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने श्री राम लला के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के कवरेज के लिए मीडिया सेंटर स्थापित किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

rktvnews

छपरा शहर से व्यवस्थित रूप से जलनिकासी को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: 4 जून को विपक्षी हो जायेंगे बेहोश : मंत्री प्रेम कुमार

rktvnews

Leave a Comment