RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:वाहन जांच के दौरान शालीनता का दे परिचय: उपायुक्त

शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश।
शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 16 चालकों के विरुद्ध की गई कानूनी कार्रवाई।
नियमों का उल्लंघन करने वाले 593 चालकों के ड्राइवर लाइसेंस को किया गया है जप्त।
पंचायतों के जगह शहर के घाटों से बालू का परिवहन करने वाले वाहन पर करें कार्रवाई।
उपायुक्त ने खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन के परिवहन में उपयोग होने वाले वाहनों पर फाइन के अलावा निरूद्ध कार्रवाई करने का निदेश दिया।
जिले के सभी अनुमंडल व प्रखंड क्षेत्रों में अवैध खनन के रोकथाम को लेकर चलायें विशेष अभियान।
जिला में घटित सभी सड़क दुर्घटना की प्रविष्टि ससमय iRAD/eDAR पोर्टल पर करें:उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर(झारखंड)26 सितंबर।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा के अलावा खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उन्होंने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने अवैध खनन के परिवहन में उपयोग होने वाले वाहनों पर फाइन के अलावा निरूद्ध कार्रवाई करने का निदेश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिले के सभी अंचलाधिकारी को निदेशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले बालू घाटों का औचक निरीक्षण कर रोकड़ बही, चालान पंजी एवं नियमानुसार बालू के उठाव से जुड़ी आवश्यक नियमित जांच करे। साथ ही संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को निदेशित किया कि छापेमारी की नियमित निगरानी के साथ अपने अपने अनुमंडल क्षेत्रों में अवैध खनन के रोकथाम को लेकर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। आगे उपायुक्त ने खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन के परिवहन में उपयोग होने वाले वाहनों पर फाइन करने के अलावा निरूद्ध कार्रवाई करने का निदेश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया। इसके अलावा जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने अवैध बालू उठाव व अवैध खनन के रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की बिन्दुआर समिक्षा करतें संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि खनन कार्यों में प्रयोग होने वाले बड़े छोटे वाहन अगर एक चलान से एक बार से अधिक परिवहन करते हैं तो वैसे वाहनों को चिन्ह्ति करते हुए कड़ी कार्रवाई करें, ताकि अवैध रूप से बालू उठाव के कार्य को बंद किया जा सके। आगे उपायुक्त ने पंचयात स्तर पर बने बालू घाटों से निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे लेने से जुड़े मामलों में जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि ऐसे में मामलों में संलिप्तता पाये जाने वालो पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

सड़क सुरक्षा नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन करायें सुनिश्चित

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिले में बड़े वाहनों के साथ शैक्षणिक संस्थानों में चलने वाले वाहनों के शत प्रतिशत कागजात और फिटनेस की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि बिना कागजात या फिटनेस के वाहनों का परिचालन पूर्ण रूप से बंद किया जा सके। आगे उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में ऑटो चालक खाकी वर्दी और टोटो चालक नीली वर्दी में वाहनों का परिचालन करे, ये शत प्रतिशत सुनिश्चित कराएं। साथ ही देवघर जिला के सभी अनुमंडल क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निदेश दिया। साथ ही शहरी क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उदेश्य से किये जाने वाले विभिन्न कार्यों में विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों यथा-परिवहन, नगर निगम, यातायात को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निदेश दिया, ताकि यातायात व्यवस्था को आमजनों के अनुकूल और व्यवस्थित बनायी जा सके सके। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि सितंबर माह में ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, मोबाईल फोन, रैस ड्राईविंग का प्रयोग कर वाहन चलाने के कारण जिला में 593 लोगों का ड्राईविंग लाईसेंस जप्त किया जा चुका है। साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 16 चालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है। इसके अलावे बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ ने वाहन जांच के दौरान डीजी लॉकर से सही दस्तावेज दिखाने पर किसी प्रकार की कार्रवाई न करने का निर्देश ट्रैफिक डीएसपी को दिया। साथ ही अवैध खनन के रोकथाम में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए अवैध खनन में संलिप्त वाहनों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के शत प्रतिशत अनुपालन में शक्ति के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करें। आगे IRAD के समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने
डिस्ट्रिक्ट रॉल आउट प्रबंधक को
जिला में घटित सभी सड़क दुर्घटना की प्रविष्टि ससमय iRAD/eDAR पोर्टल में इंट्री कराने का निदेश दिया ताकि सभी दुर्घटनाओं की समीक्षा की जा सके।
बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावे डीएफओ अभिषेक , नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेष प्रियदर्शी, ट्रैफिक डीएसपी, जिला खनन पदाधिकारी सुभाष रविदास, जिला शिक्षा अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर, एनएच, एनएचआई, सभी प्रखंडो के अंचलाधिकारी, माइनिंग इंस्पेक्टर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम, सड़क सुरक्षा के प्रबंधक शिव कुमार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर मयूराक्षी कला मंच में ब्रीफिंग आयोजित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 11 अक्तूबर को बिहार के सीताब दियारा में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 जनवरी 24

rktvnews

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा ने ली अंतिम सांस।

rktvnews

राष्ट्रपति निलयम में 29 दिसंबर से 15 दिनों का उद्यान उत्सव आयोजित किया जाएगा।

rktvnews

उद्योगपति ने किया श्रमदान!स्वच्छता हेतु प्रधानमंत्री का आह्वाहन देश हित में दूरदर्शी सोच का है परिचायक: अजय कुमार सिंह

rktvnews

Leave a Comment