RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन व सड़क हादसे में कमी लाने के उद्देश्य से करें कार्य।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)25 सितंबर।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी,रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओ की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, पश्चिमी, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान उपायुक्त, रामनिवास यादव सड़क सुरक्षा समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने पेंडिंग हिट एंड रन केस के मामलों में जल्द उचित कारवाई कर निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में सड़क हादसों को कम करने के उदेश्य से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के अलावा आईआरएडी एप पर सड़क दुर्घटनाओं में मृत व घायलों से जुड़ी जानकारी को अपडेट रखने का निदेश दिया। आगे जिले में दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सभी घटनाओं के डेटा को संग्रहित कर एनालेसिस करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए ब्लैक स्पॉट को चिन्ह्ति करते हुए उन स्थानों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कार्य करने का निदेश दिया गया, ताकि ब्लैक स्पॉट की जगह हादसों में कमी लाई जा सके।

Related posts

मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड, कोलकाता में 25टी बोलार्ड पुल टग नौका बाहुबली का जलावतरण और युवान के निर्माण कार्य का शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:भारतमाला परियोजना अंतर्गत मुआवजा राशि का वितरण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

राजस्थान: स्पीकर देवनानी से पोलैण्ड की डिप्टी स्पीकर की मुलाकात।

rktvnews

सैनिक कैंटीन जगदीशपुर में विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज पी.जी.अंग्रेजी विभाग द्वारा हुआ वर्चुअल आयोजन।

rktvnews

एनआईआरएल और महाप्रीत ने हरित ऊर्जा क्षेत्र स्थापित करने के लिए समझौता को आगे बढ़ाया।

rktvnews

Leave a Comment