RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत समाहरणालय परिसर में श्रमदान का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)25 सितंबर।आज समाहरणालय परिसर, दुमका में “स्वच्छता ही सेवा – एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी श्रमदान का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए परिसर की सफाई की तथा स्वच्छता शपथ भी ली।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने कार्यस्थल, घर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवन का हिस्सा है। स्वच्छ वातावरण से न केवल समाज स्वस्थ रहता है बल्कि विकास की गति भी तेज होती है।
मौके पर कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता 1 संजय कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता 2 रमेश कुमार लोहरा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

रांची:सिटीजन फोरम ने रांची नगर निगम के प्रशासक और उपायुक्त रांची को दिया ज्ञापन! आगामी छठ पूजा को देखते हुए सभी तालाबों में पड़ी दर्जनों प्रतिमाओं के अवशेष और छठ घाटों की सफाई का किया आग्रह।

rktvnews

गढ़वा:राज्य स्थापना की रजत जयंती एवं वर्तमान सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नियुक्ति पत्र एवं वनाधिकार पट्टा वितरण समारोह का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 मई 26

rktvnews

बिहार: भोजपुर:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: नवज्योति क्लब पकड़ी और तापा एकादश के बीच खेला गया दूसरा सेमी फाइनल।

rktvnews

थुलासीमाथी मुरुगेसन ने जीता भारत के लिए रजत पदक।

rktvnews

नितिन गडकरी ने कहा कि हम बीओटी मॉडल को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे इसे निवेश के अनुकूल और निजी भागीदारी के लिए आकर्षक बनाया जा सके।

rktvnews

Leave a Comment