RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में “स्वच्छता सेमिनार एवं शपथ ग्रहण” समारोह आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)24 सितंबर।आज 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में “स्वच्छता सेमिनार एवं शपथ ग्रहण” समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राजकिय अभियंत्रण कॉलेज, इटाढ़ी बक्सर में आयोजित हुआ।इस समारोह में सारे पी.आई, अधिकारी एवं अनेक कैडेटों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी पी.आई अधिकारी और कैडेटों ने स्वच्छता के लिए शपथ ग्रहण किया और साफ-सफाई के प्रति जागरूक हुए।
स्वच्छता सेमिनार को संबोधित करते हुये हमारे कमान अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देती है। यह हमें स्वस्थ रखती है, हमारे वातावरण को स्वच्छ रखती है, और समाज को सुदंर बनाती है। स्वच्छता की सफलता में सबसे बड़ा योगदान हमारे देश की जनता का होता है, जब तक हमारे देश की जनता अपने कर्त्तव्यों को नहीं समझेगी तब तक हमारा देश एक समृद्ध देश नहीं बनेगा। स्वच्छता अपनाने से व्यक्ति भी रोगमुक्त रहता है, और एक स्वस्थ समृद्ध देश का निर्माण करता है।
इस समारोह में हवलदार गंगाधर खेदर एवं हवलदार रवि शंकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

राजस्थान:लघु नाटक के माध्यम से पेपरलीक समस्या का मार्मिक चित्रण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हमारे देश की पहचान सिंधु घाटी से जुड़ी है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्ट्रपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के दीक्षांत समारोह में हुई शामिल।

rktvnews

झारखंड:युवाओं को प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाएं प्रशिक्षण अधिकारी: मंत्री

rktvnews

दहेज प्रताड़ना का अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

भोजपुर:आचार्यकुल के राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ.अर्चना सिंह और डॉ.कुमार द्विजेंद्र को मिला सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment