RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:प्रभारी मंत्री ने रमाला में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का किया अनुश्रवण।

दशम आयुर्वेद दिवस पर औषधीय पौधे लगाए, जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)24 सितंबर। जनपद प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने मंगलवार को ग्राम रमाला में आयोजित जन चौपाल में ग्रामवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी एवं निर्देश दिए कि प्रत्येक प्राप्त शिकायत का निस्तारण केवल कागज़ी औपचारिकता न रहकर, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाए।
ग्रामीणों की रोज़मर्रा की परेशानियों जैसे सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सरकार की प्रतिबद्धता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े।
इसी क्रम में प्रभारी मंत्री ने सांकरौद में दशम आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया। “आयुर्वेद: जन-जन के लिए” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में आयुष चिकित्सालय परिसर में औषधीय पौधों का रोपण कर जीवन और प्रकृति के संरक्षण के प्रति संकल्प दोहराया गया। मंत्री जी ने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार का माध्यम नहीं बल्कि जीवन शैली और प्राकृतिक स्वास्थ्य जागरूकता का प्रतीक है।
कार्यक्रम में जागरूकता रैली और संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों और युवाओं को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य, पोषण और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रभारी मंत्री जी ने निर्देश दिया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियानों को निरंतर चलाया जाए ताकि ग्राम और नगर दोनों क्षेत्रों में लोग स्वास्थ्य और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति सचेत हों।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,परियोजना निदेशक राहुल वर्मा ,क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी मोनिका गुप्ता जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : बिजली संबंधी शिकायतों का होगा त्वरित समाधान,सोमवार और शुक्रवार को होगा शिविर का आयोजन।

rktvnews

सीवान:राघवेंद्र सिंह खरवार ने जनसुविधाओं के मद्देनजर सिवान से पटना के लिए प्रतिदिन इंटरसिटी ट्रेन की रेलवे मंत्रालय से की मांग।

rktvnews

विनम्रता फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच किया गर्म कपड़ों का वितरण।

rktvnews

नवनियुक्त जिला कलक्टर पीयूष सामरिया ने संभाला पदभार

rktvnews

चोरी के बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

दिवाली पर गर्भवती महिलाओं को किन बातों का रखना चाहिए विशेष ध्यान : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment