RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:अवैध खनन परिवहन व भंडारण पर नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)21 सितंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में शनिवार को अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन के विरुद्ध अंचलवार और कार्यालयवार की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।
जिला खनन पदाधिकारी, चतरा ने बैठक में बताया कि अंचलाधिकारी मयूरहण्ड, कुन्दा, ईटखोरी एवं कान्हाचट्टी से कैटेगरी 1 बालूघाटों एवं नदीघाटों का नक्शा और स्पष्ट विवरण उपलब्ध कराने हेतु पत्र निर्गत किया गया है। शेष अंचलों टंडवा, सिमरिया और लावालौंग से प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर उपायुक्त, चतरा ने सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को आवश्यक प्रतिवेदन नक्शा के साथ अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बैठक में माह अगस्त 2025 में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई पर भी चर्चा हुई। चतरा, ईटखोरी, कान्हाचट्टी, कुन्दा, लावालौंग और सिमरिया अंचलों में प्राथमिकी शून्य रहने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय औचक छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं में लघु खनिजों की आपूर्ति केवल वैध ई-परिवहन चालान के माध्यम से सुनिश्चित की जाए, ताकि अवैध खनन एवं परिवहन को रोका जा सके और जिले में राजस्व संग्रह बढ़ाया जा सके।
जिला खनन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अगस्त तक 73 वाहनों को जप्त करते हुए 40 प्राथमिकी दर्ज की गई तथा अवैध परिवहन में ₹12,13,532 की दंड राशि वसूल की गई। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में अगस्त तक 95 वाहन जप्त किए गए और 39 प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि अवैध परिवहन में 105 वाहन जप्त कर ₹18,98,730 की दंड राशि वसूली गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा एवं सिमरिया, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, कोल परियोजना के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने अवैध खनन पर कड़ी निगरानी बनाए रखने और सभी अधिकारियों को सक्रिय रहकर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Related posts

महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने असम के चराइदेव स्थित मोइदम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 जून 25

rktvnews

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर:पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य, आदर्शवादी विचारधारा से ही मानव जीवन की सार्थकता है : साध्वी किरन शास्त्री

rktvnews

चतरा:झारखंड@25 : अनंत संभावनाओं की ओर।

rktvnews

नवादा:आइसीआइसीआइ बैंक ने ट्रैफिक जागरूकता अभियान के लिए एक सौ ट्रैफिक फ्लेसर लाइट और 7 जोड़े ट्रैफिक ट्रॉली ,यातायात पुलिस नवादा को उपलब्ध कराया।

rktvnews

Leave a Comment