RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बड़हरा में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 सितंबर।आज प्रखंड स्तर पर वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा रामचंद्र सिंह+2 उच्च विद्यालय विराहीमपुर, करजा, बड़हरा में किया गया। जिसमें वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कन्हैया कुमार,
वन परिसर पदाधिकारी अंजली कुमारी, वनरक्षि राजेश कुमार प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं विद्यार्थि मौजूद थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण से किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।
वन के क्षेत्र पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए विशेष अवसर पर एक-एक पौधा लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। साथ ही प्रधानाध्यापक, एवं शिक्षकगण के द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया। एवं महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में वन विभाग के द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओ को महोत्सव मंच से सम्मानित किया गया एवं विद्यालय को वन विभाग की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया।
आख़िर में प्रधानाध्यापक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related posts

गढ़वा:“रन फॉर झारखण्ड” में उमड़ा जोश–डीसी-एसपी संग युवाओं ने दिखाई एकता और उत्साह की मिसाल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मंगुभाई पटेल सिकल सेल एनीमिया जाँच शिविर में हुये शामिल।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह सम्मान यात्रा पहुंची दलीपुर ,जनसंपर्क से लोगों में दिखा उत्साह : राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज सिंह

rktvnews

माकपा की ‘जन आक्रोश रैली’ में उमड़ा जनसैलाब ; मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान।

rktvnews

बागपत में ‘सेवा से सीखें’ कार्यक्रम शुरू, 20 युवा हुए सीएचसी और जिला अस्पताल में तैनात।

rktvnews

चतरा:बकरीद पर्व को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment