RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : विधायक राहुल तिवारी ने पूर्व विधायक स्व जय नारायण मिश्र की जयंती पर किया श्रद्धांजलि अर्पित।

पूर्व विधायक स्व प्रो जय नारायण मिश्र के जयंती समारोह मे उपस्थित विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)19 सितम्बर। विधायक राहुल तिवारी ने पूर्व विधायक की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा पटना विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो जय नारायण मिश्र की 90 वीं जयंती पर समारोह का आयोजन उनके पैतृक गाँव शाहपुर प्रखंड के भरौली स्थित टेन प्लस टू विद्यालय मे किया गया। इस अवसर पर शाहपुर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, शिक्षाविद प्रो बलिराज ठाकुर, भरौली पंचायत की मुखिया दिव्या मिश्र, विभिन्न संगठनों से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व जय नारायण मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और नमन किया। विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा कि पूर्व विधायक स्व जय नारायण मिश्र के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेंगे। वे एक समाजवादी चिंतक के साथ-साथ पटना विश्वविद्यालय के एक तेज तर्रार प्रोफेसर के रूप में जाने जाते थे। अन्य वक्ताओं ने भी प्रो जय नारायण मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सियाराम पांडे, जदयू नेता दिनेश कुमार ओझा, राघवेन्द्र मिश्र, अशोक यादव, शिक्षक संजय मिश्र, वेदांत विभु, प्रतिमा मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:पुण्यतिथि पर याद किए गए केशव प्रसाद सिंह।

rktvnews

देवघर:राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष की अध्यक्षता में जन सुनवाई का आयोजन।

rktvnews

देशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी स्थापना दिवस के अवसर पर आईटीबीपी हिमवीरों को बधाई दी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:समाहरणालय में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन।

rktvnews

महाकुम्भ मेला में शामिल होने प्रयागराज पहुँचे डिजिटल बाबा।

rktvnews

Leave a Comment