RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 सितंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने आज ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की संपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने, मशीनों के सुचारू रख-रखाव, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी, रिकॉर्ड के नियमित अपडेट तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या अधिकतम 1200 तक रखने के निर्देशों की समीक्षा की। इसके आलोक में दुमका जिला अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में यह सहमति बनी कि जामा विधानसभा में 3, दुमका में 9, जरमुंडी में 24 एवं शिकारीपाड़ा विधानसभा में 27 नए मतदान केंद्र बढ़ाने का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा जाएगा।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

डॉ. एल. मुरुगन ने टीआईएफएफ 2023 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में महिला सशक्तिकरण नीति ऐसी हो जो दूसरे राज्यों के लिये प्रेरणा बनें: महिला बाल विकास मंत्री भूरिया

rktvnews

पटना: भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बिहार में शिक्षा और शिक्षक के प्रति है समर्पित व संवेदनशील : प्रकोष्ठ संयोजक डॉ कन्हैया सिंह

rktvnews

राजस्थान के बालोतरा एवं आसपास के क्षेत्रों में अनार की फसल प्रभावित होने की शिकायत पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया संज्ञान।

rktvnews

रायपुर : उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने ग्राम सारधा में न्यायालयीन कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आवास गृह का किया लोकार्पण।

rktvnews

जीएसटी व्‍यापक तौर पर सफल रहा है और इसने आम लोगों पर कर का बोझ घटाया है: वित्त मंत्री

rktvnews

Leave a Comment