RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

विश्व महावारी स्वच्छता दिवस पर स्टार अवॉर्ड कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,29 मई।28 मई 23 को विश्व महावारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर भोजपुर जिला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पुरस्कार 2023 के लिए महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के द्वारा होटल चाणक्य,पटना में स्टार अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भोजपुर जिला में महावारी स्वच्छता प्रबंधन के उत्कृष्ट कार्य के लिए (1)श्री संतोष कुमार राकेश जिला परियोजना प्रबंधक,(2) श्रीमती नीरू कुमारी शिक्षिका,(3) श्रीमती अनामिका पांडे आंगनवाड़ी सेविका को सम्मानित किया गया।
माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विवेक कुमार सिंह, विकास आयुक्त, बिहार,विशिष्ट अतिथि, श्री दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार,श्री प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार,श्री विनय कुमार, डीजी पुलिस विभाग सहित कई पदाधिकारी गण मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता हरजोत कौर बम्हरा द्वारा किया गया।
ज्ञातव्य हो कि भोजपुर जिला अंतर्गत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के लिए 13 उच्च मध्य बालिका विद्यालय में सेनेटरी पैड एवं वेंडिंग मशीन स्थापित किया गया है साथ ही माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के अवसर पर विभिन्न स्कूलों में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।

Related posts

गणतंत्र @75 : कुछ इशारे!

rktvnews

नमामि गंगे ने मेरठ में सीवेज उपचार अवसंरचना के विकास के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

न्यायपालिका और हिन्दुत्व की वर्चस्ववादी परियोजना।

rktvnews

व्यंग्य:विश्व गुरु न सही, विश्व मित्र तो मान लो यारो!

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर व ऑस्ट्रेलिया के कृषि मंत्री श्री वॉट के बीच बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:04 जनवरी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल, के मुख्य आतिथ्य में संतोष चौबे द्वारा लिखित, पुस्तक ‘कम्प्यूटर एक परिचय’ के चालीसवें संस्करण का होगा लोकार्पण समारोह।

rktvnews

Leave a Comment