RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:दुर्गा पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)19 सितंबर। गुरुवार को आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में इंडोर स्टेडियम दुमका में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्यौहार आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाया जाए तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सिविल सोसाइटी और पूजा समिति सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में बन रहे पूजा पंडालों का भौतिक सत्यापन कर यह सुनिश्चित करें कि पंडाल निर्धारित मानकों के अनुरूप ही बने और सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र एवं महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि सभी पूजा समितियां विसर्जन की तिथि प्रशासन को अवश्य दें तथा अपने वालंटियर को आईडी कार्ड, टी-शर्ट और टोपी उपलब्ध कराएं।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान वाहनों के लिए अलग रूट निर्धारित किया जाएगा, अतिरिक्त पार्किंग स्थल चिह्नित किए जाएंग।कहा कि थाना क्षेत्र में पूजा समितियों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा ताकि सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।कहा कि किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क कर आवश्यक जानकारी ली जा सकेगी।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विसर्जन निश्चित रूट और समय पर ही किया जाए, विसर्जन स्थल पर मेडिकल टीम फर्स्ट एड सुविधा के साथ उपस्थित रहे।कहा कि किसी भी परिस्थिति में सड़क पर पंडाल न बनाया जाए ताकि आम जनों का आवागमन बाधित न हो, साथ ही सभी पंडाल संबंधित पदाधिकारी से फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करें। कहा कि मूर्ति विसर्जन से पूर्व बिजली तारों की सुरक्षा जांच भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान डीजे का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा, जबकि डांडिया नाइट का आयोजन केवल प्रशासनिक अनुमति प्राप्त करने के बाद किया जा सकेगा, लेकिन उसमें भी डीजे का प्रयोग नहीं होगा।
उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों में मेडिकल टीम की तैनाती होगी,कहा कि सिविल सर्जन निजी अस्पतालों को भी खुले रखने के लिए अपने स्तर से निदेशित करें।कहा कि पंडालों की गतिविधियों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम एवं एम्बुलेंस के संपर्क नंबर पूजा समितियों और सिविल सोसाइटी को उपलब्ध कराए जाएं ताकि विशेष परिस्थिति में तुरंत सूचना का आदान-प्रदान हो सके।
उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिले में कुल 229 पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं।निदेश दिया कि संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखते हुए अपनी टीम को अलर्ट मोड में रखें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक,अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, पूजा समितियों के प्रतिनिधि अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: एसपी के निर्देश से जिले के सभी थानों में रोल कॉल सह समीक्षा की कवायद जारी।

rktvnews

पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण (पीपीए) चालू वित्त वर्ष में सबसे तेजी से 50 एमएमटी कार्गो को हैंडल करने वाला प्रमुख बंदरगाह बना।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के स्थानांतरित व सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी को दी गयी विदाई।

rktvnews

जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट की प्रबंधकीय समिति, अनाबद्ध योजना एवं सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा!जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट की प्रबंधकीय समिति की बैठक में कई नए योजनाओं के अनुमोदन पर हुआ चर्चा।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने भिक्षावृत्ति निवारण योजना अंतर्गत भिक्षावृत्ति को मुक्त करने को लेकर एक दिवसीय अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

06 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment