RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यटन

दिल्ली से राजस्थान भ्रमण के लिए रवाना हुई पैलेस ऑन व्हील्स,राजस्थान की कला, संस्कृति और विरासत से रूबरू होंगे यात्री।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)18 सितंबर। नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से बुधवार को राजस्थान पर्यटन विभाग की कमिश्नर और आरटीडीसी की प्रबंध निदेशक रुक्मणि रियार ने शाही ट्रेन, पैलेस ऑन व्हील को हरी झंडी दिखाकर राजस्थान भ्रमण के लिए रवाना किया।
रुक्मणि रियार ने इस मौके पर बताया कि शाही ट्रेन,पैलेस ऑन व्हील्स हर सीजन में पर्यटकों को राजस्थान की कला ,संस्कृति और विरासत से जुड़े प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराती है। उन्होंने बताया कि शाही ट्रेन के इस फेर में देश-विदेश के 40 यात्री राजस्थान भ्रमण के लिए जा रहे हैं। पर्यटकों को राजस्थानी कला संस्कृति और विरासत से रूबरू करवाने के लिए चलाई जाने वाली इस शाही ट्रेन का इंटीरियर पूर्ण रूप से राजस्थानी महलों की तर्ज पर बनाया गया है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान एक शाही अंदाज में यात्रा का लुत्फ मिल सके। पैलेस ऑन व्हील्स को भारत की लग्जरी ट्रेन माना जाता है, जिसमें पर्यटक राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर, महल, किले और रेगिस्तानी सौंदर्य का अनुभव करते हैं।
श्रीमती रियार ने बताया कि इस शाही ट्रेन यात्रा के दौरान यात्रियों की सुख सुविधाओं का पूर्ण ख्याल रखा गया है तथा उनके लिए यात्रा के दौरान खास कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा जिससे उनकी यात्रा यादगार बन सके। उन्होंने बताया कि पैलेस ऑन व्हील ट्रेन की रवानगी के अवसर पर आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है जिसे ट्रेन में सवार यात्री भी मनाएंगे।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारम्भ।

rktvnews

नारनौल:हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने डीसी मोनिका गुप्ता के साथ की वीसी

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को दो हजार करोड़ रुपये की केंद्रीय अनुदान सहायता योजना को स्वीकृति दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:12 फरवरी 24

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आकाशवाणी जी-२० के तत्त्वावधान में आयोजित हुआ ‘साहित्य समागम’, देर संध्या तक साहित्य सम्मेलन में काव्य-रस की गंगा बहती रही, डूबते उतराते, खिलखिलाते रहे श्रोता।

rktvnews

समस्तीपुर:डॉ लाभ की रचना “कहू कोन अन्हेर भेलै होली में ” का लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment