RK TV News
खबरें
Breaking News

आजमगढ़:पूर्वांचल के लोक कलाकार अरविंद चित्रांश का हुआ बिहार में सम्मान।

ऐतिहासिक पारंपरिक जिउतिया महोत्सव में लोक कलाकार अरविंद चित्रांश का हुआ सम्मान।

RKTV NEWS/आजमगढ़(उत्तर प्रदेश)16 सितंबर।भारतीय लोक परंपरा के इतिहास में जिउतिया महोत्सव-2025 दाउदनगर, औरंगाबाद बिहार में नगर पालिका एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से सदियों से चली आ रही तीन दिवसीय पारंपरिक जिउतिया महोत्सव दाउदनगर (औरंगाबाद) बिहार में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के संयोजक एवं भारतीय लोक संस्कृति एवं लोक कला संरक्षक अरविंद चित्रांश का विधिवत सम्मान किया गया।
प्रमुख वक्ता के रूप में जीवनोदय शिक्षा समिति गाजीपुर के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध साहित्यकार प्रोफेसर रामनारायण तिवारी स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र से सम्मानित होते हुए कहा कि दाउदनगर, औरंगाबाद बिहार का जिउतिया लोकोत्सव वास्तव में सांस्कृतिक विरासत है,जो सदियों से चली आ रही है जिसे पीढ़ियों ने आरंभ किया और लगातार संवर्धन के साथ इसे समृद्ध करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है, साथ में प्रसिद्ध कहानीकार कृष्ण कुमार और संगीतकार पवन बाबू एवं लोक कलाकार अरविंद चित्रांश सम्मानित होते हुए कहे की यह सांस्कृतिक विरासत लोक संस्कृति के पुरोधाओं को आकर एक बार निश्चित रूप से देखना चाहिए और इसका अध्ययन करना चाहिए, इसकी इतनी प्रचुरता में यहां उपलब्धता अभी तक जीवंतता के साथ कैसे बनी हुई है।

Related posts

गिरीडीह:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की, मैपिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने का निदेश।

rktvnews

औरंगाबाद पुलिस की बड़ी सफलता।

rktvnews

पटना : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित! कदम कुऑ स्थित सामुदायिक भवन मे हुआ आयोजन।

rktvnews

भोपाल:मीनाल सीनियर सिटीजन क्लब की साहित्यिक गोष्ठी संपन्न हुई।

rktvnews

भोजपुर: वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित,मतदान की जागरूकता हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन।

rktvnews

3500 नर्सिग कर्मचारियों के पदों को यूटीबी से भरने की स्वीकृति जारी।

rktvnews

Leave a Comment